New Hyundai Exter : नई हुंडई एक्सटर पहले से हुई अधिक स्टाइलिश, 5.79 लाख रुपए में लांच सेफ्टी भी बढ़ी

किफायती कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में शानदार फीचर के साथ आ रही यह कार

New Hyundai Exter :  कॉम्पैक्ट एसयूवी की चाह रखने वालों के लिए भारतीय बाजार में एक और शानदार विकल्प मिल रहा है। ऐसे में जो लोग किफायती कॉम्पैक्ट एसयूवी ख़रीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए अब हुंडई की एक्सटर का नया अपडेटेड मॉडल लांच हो गया है। क्योंकि इस गाड़ी को 5.79 लाख रुपये की शुरूआती एक्सशो रूम कीमत के साथ निर्माताओं द्वारा लांच किया गया है।

अपने सेगमेंट में पहले से ही खास पहचान रखने वाली यह कार अब नए रूप में आ गई है। क्योंकि एक्सटर को डिजाइन और तकनीक के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टी से भी अपडेट किया गया है। अलग-अलग रूप में इस गाड़ी में 25 से भी अधिक बदलाव करते हुए नया रूप दिया गया है। इससे गाड़ी को पहले से अधिक सुरक्षित और अधिक आकर्षक बनाया गया है। निर्माताओं को उम्मीद है कि यूजर्स को यह कार पहले से अधिक पसंद आएगी।

यह हुए हैं बदलाव

कॉम्पैक्ट एसयूवी यूजर्स को अपडेट फील देने के लिए कंपनी द्वारा कई प्रकार के बदलाव किए गए हैं। निर्माताओं द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह गाड़ी अपने सेगमेंट में सबसे ऊंची एसयूवी है। इसकी शुरूआत डिजाइन से की गई है। अब अपडेट के साथ लांच हुई एक्सटर में फ्रंट और रियर बम्पर नए लुक में दिया गया है। इसमें दी गई नए डिजाइन की ब्लैक रेडिएटर ग्रिल काफी आकर्षक बना रही है।

साथ ही गाड़ी में 15-इंच के डायमंड-कट अलॉय वील्स भी मिल रहे हैं। इस गाड़ी में बदलाव करते हुए नया टेल गेट और सी-पिलर गार्निश भी बदले हैं। इसके अलावा विंग-टाइप स्पाइलर भी नए बदलाव के साथ मिल रहा है। साथ ही गाड़ी में वीलबेस भी सबसे लंबा है किया है, जो केबिन स्पेस और रोड प्रजेंस को बेहतर बनाने में मदद कर रहा है। गाड़ी का डायमेंशन 3830mm लंबाई, 1723mm चौड़ाई, 1643mm ऊंचाई और 2450mm वीलबेस में मौजूद है।

ड्राइवर सीट और रियर हेड रेस्ट्स अडजस्टेबल

ड्राइविंग अनुभव को और भी अधिक बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें सबसे पहले आता है केबिन। केबिन में इस बार नया ड्युअल-टोन नेवी और ग्रे थीम, 3डी कार्बन-पैटर्न डैशबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा नया डी-कट स्टीयरिंग और भी स्टाइलिश बना रहा है। मेटल पैडल्स और नई सीट अपहोल्स्ट्री ड्राइवर को आर्मरेस्ट देने में सहायक होंगी।

इसके अलावा ड्राइविंग को आरामदायक बनाने के लिए सीट हाइट अडजस्टमेंट के साथ अडजस्टेबल रियर हेड रेस्ट्स भी दिए गए हैं। गाड़ी के बूट स्पेस की बात की जाए तो यह 391 लीटर है। हालांकि इस गाड़ी के ड्युअल-सिलेंडर सीएनजी विकल्प के चुनाव में अंडरबॉडी स्पेयर टायर बूट स्पेस 225 लीटर का रह जाता है।

शानदार और आकर्षक फीचर्स

कार में फीचर्स की बात करें तो पहले की तरह ही काफी आधुनिक और स्टाइलिश हैं। डैशकैम की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा वायरलेस ऐंड्राइड ऑटो एवं ऐप्पल कारप्ले, रियर टाइप-सी यूएसबी पोर्ट, 60 से अधिक ब्लूलिंक कनेक्टेड फीचर भी दिए गए हैं। वहीं 300 से अधिक एम्बेडेड वॉइस कमांड्स हैं, जो नया अनुभव देंगी। गाड़ी में इलेक्ट्रिक सनरूफ़ और डिजिटल क्लस्टर के साथ ओटीए अपडेट्स मिलते भी ऑफर किए जा रहे हैं।

नए सेफ्टी फीचर

इस कार में नए सेफ्टी फीचर भी दिए जा रहे हैं। सबसे प्रमुख सेफ्टी फीचर के तहत 6 एयरबैग्स, मिल रहे हैं। इसके अलावा ईएससी, एचईसी सहित 30 स्टैंडर्ड और 45 से ज़्यादा एड्वांस सुरक्षा के फीचर्स नई कार में मिल रहे हैं। हुंडई की इस नई एक्सटर का इंजन 1.2-लीटर 4-सिलेंडर कप्पा पेट्रोल इंजन के साथ एमटी और एएमटी विकल्पों में मिल रहा है। वहीं 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल-सीएनजी विकल्पों में भी गाड़ी मिल रही है। नई कार की शुरूआती कीमत 5.79 लाख रुपये एक्सशोरूम तय की गई है। हालांकि सीएनजी विकल्प में गाड़ी की रेंज 6.99 लाख रुपये से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button