VIVO V 70 FE Price : 2 अप्रैल को लांच होगा Vivo V70 FE मोबाइल फोन, क्या रहेगी कीमत

7000 mAh बैटरी के साथ 200MP कैमरा जैसे फीचर्स देख कर आप भी चौंक जाएंगे

VIVO V 70 FE Price : चीनी कंपनी वीवो अपने सस्ते और बेहतरीन मोबाइल फोन के लिए अपनी खास पहचान रखती है। अब कंपनी द्वारा अगले महीने यानी अप्रैल की 2 तारीख को नया मॉडल Vivo V70 FE लांच किया जा रहा है। इससे पहले इस फोन की कीमत भी सामने आई है। इस फोन में 7000 एमएएच की बैटरी और 200 मेगा पिक्सल का कैमरा रहेगा। इसके अलावा कई ऐसे शानदार फीचर हैं और आपको चौंका देंगे।

वीवो कंपनी द्वारा पिछले दिनों अपने वी सीरिज के फोन की कड़ी में Vivo V70 और V70 Elite पेश किए गए थे। इन दोनों ही मॉडल का मार्केट में अच्छा रिस्पांस रहा। हालांकि कंपनी वी सीरिज में कई फोन पेश कर चुकी है। इसके साथ ही अब कंपनी द्वारा वी सीरीज का ही नया फोन पेश करने की तैयारी कर ली गई है। यह फोन अगले महीने यानी अप्रैल में लांच किया जाएगा। Vivo V70 FE भारत में 2 अप्रैल को भारत में पेश किया जाएगा।

MediaTek 7360-Turbo चिपसेट!

Vivo V70 FE में कंपनी द्वारा MediaTek 7360-Turbo चिपसेट भी दिया जा सकता है। इससे फोन की परफॉर्मेंस बहुत ही बेहतर हो जाएगी। बेशक अभी तक निर्माताओं की ओर से प्रोसेसर के लिए आधिकारिक रूप से जानकारी सांझा नहीं की जा रही है, लेकिन इस फीचर के मिलने की संभावना है।

वहीं फोन को फोटोग्राफी बेहतर बनाया गया है। इसमें OIS के साथ 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा रहा है। इस कैमरा के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जाएगा। आधुनिक तकनीक के लिए कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक AI Aura लाइट का ऑप्शन भी मिल सकता है। साथ कैमरे के लिहाज से सेल्फी के लिए ऑटोफोकस सहित 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आने की संभावना है।

सामने आ रही विशेषताएं

इस फोन को लेकर यूजर्स में काफी उत्साह है। ऐसे में लोग इसके स्पेसिफिकेशन्स जानना चाहते हैं। हालांकि कीमत को लेकर लोगों में सस्पेंस बना हुआ है। बेशक कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और टैक साइट द्वारा कीमत की जानकारी दी जा रही है। फोन के लांच होने से पहले जिस प्रकार का सस्पेंस बन रहा है, इससे साफ है कि वीवो इस बार बड़ा धमाका करने जा रहा है।

क्या रहेंगे स्पेसिफिकेशन्स

वीवो अपने ग्राहकों को कम कमीत में भर -भर कर फीचर देता है। इस फोन के बारे में सामने आई जानकारी के अनुसार इसका डिस्पले 6.83-इंच 1.5K OLED रहेगा। जो इसको काफी आकर्षक बनाएगा। साथ ही डिस्पले का रिफ्रेश रेट 120Hz होने वाला है। अन्य बेहतर तकनीक के साथ फोन में HDR10+ सपोर्ट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी निर्माताओं द्वारा ऑफर की जा रही हैं। भारतीय बाजार के हिसाब से बात करें तो बैटरी बैकअप बड़ा फीचर है। ऐसे में निर्माताओं का कहना है कि Vivo V70 FE में 7000 mAh की एक बड़ी रहेगी। यह भी सिलिकॉन-कार्बन के साथ। यह बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करने में सक्षम रहेगी।

कीमत भी बजट में

बेशक कंपनी द्वारा अभी तक फोन की कीमत को लेकर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन संभावना है कि यह फोन भारतीय बाजार में 40 से 45 हजार रुपये के बीच आ सकता है। वीवो के वी-सीरिज के फोन अब भी तक इसी रेंज में आए हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों द्वारा कीमत 41000 रुपये होने का दावा किया जा रहा है। यह कीमत बेस मॉडल 8GB + 128GB वेरिएंट की होगी। अन्य वेरिएंट की कीमत इससे अधिक हो सकती है। ऐसे में अब वीवो के नए फोन का लोगों को 2 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक इंतजार करना होगा। क्योंकि इसी दिन कंपनी द्वारा फोन लांच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button