30 March Sona Chandi Bhav : सोना-चांदी के भाव में लगातार गिरावट जारी, सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हुई दोनों धातु
भू- राजनीतिक संकट के बीच लगातार गिर रही हैं कीमतें
30 March Sona Chandi Bhav : अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद दुनिया भर के बाजारों में उथल-पुथल चल रही है। पिछले लंबे समय से तेजी पर चल रहे सोने व चांदी की कीमतों को भी न सिर्फ ब्रेक लगे हैं, यह नीचे गिर रही हैं। मार्च महीने में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यानी 30 मार्च को भी सोने व चांदी की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई।
भारत के सर्राफा बाजार में की बात की जाए तो 30 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों गिरावट देखी गई है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध को रोकने के लिए प्रयास जारी है, लेकिन मामूली ही सही, लेकिन सोने चांदी में गिरावट चल रही है। इससे जहां सामान्य उपभोक्ताओं को राहत मिली है, वहीं निवेशकों को डर सता रहा है। फिलहाल मार्केट में असमंजस की स्थिति है। ऐेस में निवेश को लेकर कोई भी भविष्यवाणी नहीं की जा रही ह।ै
मार्च महीने में 14 प्रतिशत की गिरावट
सोने की बात करें तो मार्च महीने में ही इसकी कीमतों में 14 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। शनिवार व रविवार को बाजार बंद रहने के बाद सोमवार को बाजार खुला तो 14 प्रतिशत की गिरावट सोने की कीमतों में दर्ज हुई। इसको खरीदारों के लिए अच्छा मौका भी माना जा रहा है। हालांकि अभी कीमतों में क्या बदलाव आएगा कुछ कहा नहीं जा सकता है।
कितना सस्ता हुआ सोना
भारतीय बाजार में सोना पिछले कारोबारी दिन यानी शनिवार के मुकाबले करीब 1900 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। सोमवार 30 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत 142942 रुपये प्रति 10 ग्राम से शुरू हुई। हालांकि दोपहर के समय कीमतों में कुछ उछाल भी रहा है। करनाल के सोना कारोबारी मनोज सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में शादियों के लिए लोग सोना बुक कर रहे हैं। क्योंकि यह न्यूनत्म स्तर पर है।
30 मार्च 2026 को सोने की कीमतें
यूं तो मार्च महीने में अधिकतर दिनों में सोने की कीमतें गिरी हैं, लेकिन आगे को लेकर लोग असमंजस में हैं। आईबीजेए (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 30 मार्च 2026 को को 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,942 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा 23 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 142370 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 130935 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट सोना 107207 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना 83621 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमतों में मिला।
30 मार्च 2026 को चांदी की कीमतें
खुदरा बाजार की बात की जाए तो 30 मार्च 2026 को चांदी 2 लाख 21 हजार 647 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकनी शुरू हुई। वायदा बाजार में सुबह के मुकाबले दोपहर को कीमत तेज दिखी। हरियाणा राज्य में सोमवार को 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,30,000 से 1,35,000 रुपये तक डील में रहा। वहीं चांदी का भाव 225000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
क्या करें निवेशक
अर्थ शास्त्री मुकेश गुप्ता के अनुसार बेशक बाजार में सोना व चांदी की कीमत गिर रही हैं, लेकिन असमंज की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हां जिनको घरेलू उपयोग के लिए सोना व चांदी खरीदना है, उनके लिए अच्छा मौका है। क्योंकि इसमें अधिक निवेश नहीं होता है और आभूषण उनके पास रहते हैं। इससे रेट पर अधिक असर नहीं पड़ता। वहीं निवेश से पहले बाजार की चाल को अच्छे से देख लें। सोमवार सप्ताह का शुरूआती दिन है, ऐसे में जल्दबाजी में फैसला लेना सही नहीं होगा। उम्मीद है कि कीमतें कुछ और नीचे तक जा सकती हैं। हालांकि निवेशक को अपने विवेक और जानकारी के अनुसार ही निवेश करना चाहिए।










