MG Motors Price Hike : 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी MG Motor की कारें, लागत बढ़ने के कारण कीमतों में किया जा रहा है इजाफा

मार्च में चले छूट के ऑफर अब महंगी होंगी गाड़ियां

MG Motors Price Hike : मार्च महीने में अपने ग्रहाकों को शानदार ऑफर देने वाली JSW MG Motor India ने अब फैसला लिया है कि अपनी सभी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी और कंपनी के सभी मॉडलों की कीमत बढ़ाई जा रही हैं।

JSW MG Motor India द्वारा भारतीय बाजार में कई सारी कारें बचे जाती हैं। इनमें MG Hecctor, Windsor EV, Comet EV और Astor शामिल हैं। वहीं जल्द ही कंपनी द्वारा 7-सीटर SUV MG Majestor भी अप्रैल महीने में ही लांच की जा सकती है। इसकी कीमत भी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

हालांकि मार्च महीने में JSW MG Motor India द्वारा अपनी कारों पर शानदार ऑफर दिए जा रहे थे, लेकिन अब निर्माताओं का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण कीमतें में इजाफा किया जा रहा है। दरअसल कार निर्माण में प्रयोग होने वाली अधिकतर सामग्री की कीमतों में वृद्धि हुई है। साथ ही फिलहाल बन रही भू- राजनीतिक स्थिति के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में कार बाजार भी इससे अछूता नहीं है।

लागत बढ़ना मुख्य कारण

कंपनी की कारों की नई कीमतों की जानकारी कंपनी की वैबसाइट पर दी गई है। यहां पर कारों की कीमतों में होने वाली वृद्धि का पूरा विवरण देखा जा सकता है। अब कारें 1 अप्रैल 2026 से महंगी होने वाली हैं। कंपनी का कहना है कि लगातार लागत की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में सभी गाड़ियों की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की योजना है। ऐसे में सही कीमत की जानकारी कंपनी वैबसाइट के साथ शोरूम से प्राप्त की जा सकती है।

MG Majestor को लेकर भी सस्पेंस

वहीं एमजी की नई आने वाली कार मैजेस्टर को लेकर भी अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है और 16 अप्रैल को यह कार लांच हो सकती है। यह कार एमजी की 7 सीटर होगी। हालांकि इसकी कीमत अभी तक कंपनी ने नहीं बताई है।

भारतीय बाजार में इस कार को टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी बड़ी गाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। क्योंकि यह कार भारतीय बाजार में डी-एसयूवी सेगमेंट में सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची होने वाली है। इस कार में लेवल 2 ADAS, 2.0 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा रहा है।

इस कार के आने से Volkswagen Taigun R-Line और Skoda Kodiaq जैसी गाड़ियों पर भी असर पड़ सकता है। कार की शुरूआती कीमत 40 लाख रुपये से अधिक होने वाली है।

शानदार फीचर के साथ आ रही है कार

यह कार क्योंकि उच्च वर्ग को ध्यान में रख कर तैयार की गई है, ऐसे में उसके अनुसार ही फीचर भी दिए गए हैं। गाड़ी में स्मोर एबोनी की थीम और लेदर की सीट मिलने जा रही हैं। सीटों में वेंटिलेशन और मसाज की सुविधा भी रहेगी, ताकि सफर आरामदायक हो सके। साथ ही पैनोरमिक सनरुफ, 12 स्पीकर वाला वाला JBL साउंट सिस्टम इसको आधुनिक बनाएगा।

इसके अलावा दो वायरलेस चार्जर, 64 रंगों वाली लाइट और मेमोरी एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे नए और स्मार्ट फीचर्स मिलने जा रहे हैं। कार में हाथ के इशारे से खुलने वाला टेलगेट दिया जाएगा। वहीं बूट स्पेस की बात की जाए तो यह 343 लीटर रहेगा। हालांकि पीछे की सीट फोल्ड कर बूट स्पेस को 1350 लीटर तक बढ़ाने की सुविधा रहेगी।

मार्च में रही ऑफर की धूम

बेशक अब एमजी की गाड़ियों की कीमत में करीब 2 प्रतिशत की वृद्धि होगी, लेकिन मार्च में छूट के साथ गाड़ियां मिली हैं। कंपनी की मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में G Astor पर 85 हजार रुपये तक का डिस्‍काउंट दिया गया था।
इसके अलावा MG Hector पर ग्राहकों को 1.65 लाख रुपये तक की छूट मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button