Gold – Silver rate today : सोने ने फिर लगाई छलांग, चांदी भी चमकी, कमोडिटी बाजार में बढ़ रही मांग
पिछले कुछ दिनं से सोने व चांदी की कीमतों में बदाबव देखा जा रहा था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से आह्वान किया है कि वे सोना नहीं खरीदें। इससे सोने व चांदी की कीमतों में स्थिरता का अनुमान था, लेकिन आज यानी 12 मई 2026 को सोने व चांदी की कीमतों में कमोडिटी बाजार में तेजी देखी गई है।
Gold – Silver rate today : सोने की कीमतों की बात की जाए तो आज 12 मई 2026 दिन मंगलवार को प्रति 10 ग्राम 154172 रुपये तक कमोडिटी बाजार में पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 2,82,559 रुपये रहा। हालांकि यह लग रहा था कि भारत सरकार सोने व चांदी पर आयात शुल्क लगानी की तैयारी कर रही है, लेकिन 11 मई को यह साफ हो गया कि इस प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके बावजूद कमोडिटी बाजार में सोने व चांदी की मांग में काफी उछाल आया है।
पहले ही बढ़ रही थी चांदी की कीमत
हालांकि चांदी की कीमत पहले ही बढ़ रही थी। सोमवार 11 मई 2026 को बाजार खुला तो चांदी की ट्रेड में करीब 8000 रुपये की तेजी देखी गई। सोमवार को एमसीएक्स की बात की जाए तो सोने का भाव 1,53,750 रुपये प्रति दस ग्राम रह, जबकि चांदी का भाव 2,78,274 रुपये प्रति किलोग्राम तक गया था। भारतीय घरेलू कमोडिटी बाजार बाजार में ही नहीं वैश्विक कमोडिटी बाजार में भी इसमें तेजी है। क्योंकि अमेरिक के राष्ट्रपति दो दिन के लिए चीन की यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में यह उछाल स्वाभाविक माना जा रहा है।
सोने चांदी के आयात पर शुल्क नहीं
मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि सोने व चांदी पर भारत सरकार आयात शुल्क नहीं बढ़ा रही है। इसको लेकर वाणिज्य मंत्रालय के सूत्रों का हवाला दिया जा रहा है। क्योंकि पिछले कुछ समय से ऐसा माना जा रहा था कि कच्चे तेल की कीमतों में जिस प्रकार वृद्धि हो रही है, उससे देश में सोने चांदी पर आयात बढ़ाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता से अपील की है कि विदेशी करेंसी खर्च नहीं करें।
स्थानीय बाजार में सोने चांदी की कीमत
फीजिकल चांदी की बात की जाए तो मंगलवार यानी 12 मई को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, भोपाल जैसे बड़े शहरों में चांदी का भाव 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहा। विशेषज्ञ इसमें और तेजी का अनुमान लगा रहे हैं। वहीं सोने के भाव की बात की जाए तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम का भाव है।
22 कैरेट सोने का भाव 1,40,800 और 18 कैरेटे सोने का भाव 115,230 रुपये प्रति 10 ग्राम का है। इसी प्रकार मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,980 रुपये 22 कैरेट 1,41,150 और 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,15,490 रुपये रहा। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,54,030 रुपये प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 1,41,200 और 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,15,540 रुपये के हिसाब से बिका।
मई में 45000 रुपये बढ़ी चांदी
मंगलवार को चांदी में हुई बढ़त के साथ ही चांदी की छलांग इस महीने में 45000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। इसका मुख्य कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली मुलाकात के अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव माना जा रहा है। इससे अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ है। ऐसे में निवेश के लिए चांदी को सुरक्षित माना जा रहा है। MCX में चांदी की कीमतों में वृद्धि दर 1.5% तक हुई है। वहीं सोने की कीमत में 0.3% वृद्धि हुई है।
Disclaimer: इस लेख में चांदी व सोने के भाव अलग-अलग शहरों के अनुसार दिए गए हैं। हम किसी भी प्रकार के निवेश के लिए कोई सुझाव नहीं दे रहे हैं। अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग हो सकती है। साथ ही ऑनलाइन ट्रेडिंग में भी भाव स्थिर नहीं रहते हैं। ऐसे में कोई भी फैसला या निवेश अपने विशेषज्ञ की सलाह और अपने विवेक से लें।










