Gold Silver Price Today : सोना और चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना 9000 रुपये चमका, चांदी भी 18 हजार महंगी हुई चांदी
आयात शुल्क बढ़ने और प्रधानमंत्री की अपील के बाद बदल रहे भाव, भविष्य भी अनिश्चिता में
Gold Silver Price Today : पिछले कई दिनों से सोने व चांदी की कीमतें लगातार उछल रही हैं। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को ही सोना व चांदी उछाल के साथ खुले थे। इसके बाद लगातार मंगलवार को भी सोने व चांदी में बढ़त देखी गई। इसी बीच बुधवार को सोने व चांदी पर आयात शुल्क बढ़ने के बाद जबरदस्त उछाल आया है।
भारतीय बाजार में साने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 9000 रुपये का उछाल देखा गया। साथ ही चांदी भी 18000 रुपये महंगी हुई है। चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोगों से अपील कर चुके हैं कि एक साल तक सोना व चांदी नहीं खरीदें। ऐसे में आभूषण बाजार में दोनों धातुओं की मांग घटी है।
आम ग्राहक से लेकर निवेशक तक प्रभावित
सोने व चांदी की कीमतें यूं तो पहले भी काफी बढ़ चुकी है, लेकिन हालिया वृद्धि के कारण निवेशक से लेकर सामान्य उपभोक्ता भी प्रभावित हुए हैं। इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही अनिश्चितता को माना जा रहा है। क्योंकि ईरान व अमेरिका – इजराइल के बीच युद्ध को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में विशेषज्ञ भी यह मान रहे हैं कि आने वाले कुछ दिन तक सोने व चांदी के भाव में अनिश्चितता बनी रहेंगी। आज चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 1 किलो चांदी का दाम 2,96,500 वहीं सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम सोने 1, 62,562 रुपये तक पहुंच गई।
डॉलर की कमजोरी और भू राजनीति में तनाव है मुख्य कारण
विशेषज्ञों का कहना है कि हाल में वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चिता बनी हुई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की कीमत में कमजोरी बन रही है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित जगहें ढूंढ रहे हैं। इसके कारण सोना व चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। हालांकि अमेरिका और चीनी के राष्ट्रपतियों की मुलाकात हो रही है, लेकिन ईरान को लेकर दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव है।
ताजा रेट ने बढ़ाई ग्राहकों की चिंता
सर्राफा बाजार के अनुसार 24 कैरेट सोना अब नए रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी भी तेजी से बढ़कर ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही है। लगातार बढ़ते दामों से ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। कई लोग अभी खरीदारी रोककर कीमतों में नरमी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि निवेशकों के लिए यह तेजी फायदे का सौदा साबित हो रही है। जिन लोगों ने पहले सोना या चांदी खरीदी थी, उन्हें अब अच्छा मुनाफा मिल रहा है।
किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में हो रही वृद्धि के कारण अलग-अलग अन्य क्षेँत्रों पर भी दबाव बढ़ रहा है। जिस प्रकार देशों की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है, वैसे ही चांदी जैसी धातू की कीमत बढ़ने से वाहन निर्माता कंपनियों पर भी दबाव है। इसके अलावा सोलर क्षेत्र में भी चांदी की मांग अधिक रहती है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों में भी इसकी मार पड़ रही है। इसके कारण इलेक्ट्रिक वाहन महंगे हो सकते हैं। इसके कारण वाहन महंगे हो सकते हैं। वहीं ज्वैलरी के छोटे कारोबारी भी प्रभावित हो सकते हैं।










