Gold Silver Price : सोना-चांदी फिर धड़ाम, लगातार आ रही गिरावट, देखें ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ऊर्जा संकट के बीच सोने व चांदी की कीमतों पर भी दिख रहा दबाव

Gold Silver Price : इस साल की शुरूआत में कीमत के नए कीर्तिमान बनाने वाली धातु सोना और चांदी अब लगातार नीचे आ रहे हैं। दोनों धातुओं की चमक फीकी पड़ रही है। हालांकि आम उपभोक्ता के लिए यह राहत भरी खबर है, लेकिन निवेश के लिए सोना व चांदी में ट्रेड करने वाले जरूर कुछ बेचैन हैं। क्योंकि पिछले कुुछ दिनों से लगातार दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट देखी जा रही है।

हालांकि पिछले दिनों भारत सरकार द्वारा सोना व चांदी पर आयात शुल्क को 6 प्रतिशत से बढ़ा कर 15 कर दिया था। ऐसे में इंपोर्ट ड्यूटी के कारण और सोने की उपलब्धता कम होने के कारण सोना व चांदी की कीमत कुछ बढ़ गई थी, लेकिन यह भी अपने सर्वाधिक स्तर से नीचे ही रही। अब फिर से आज यानी 20 मई 2026 को सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। उच्चतम स्तर के भाव की बात की जाए तो सोना इसी साल 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपये 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपये प्रति 1 किलोग्राम तक पहुंच गई थी।

क्या हैं सोने-चांदी के ताजा भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार यानी 20 मई 2026 को 26 कैरेट 10 ग्राम सोना 1116 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 1 किलो चांदी 3761 रुपये सस्ती हुई है। बुधवार को सोने के भाव 1 लाख 58 हजार रुपये तक पहुंच गए और चांदी 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई।

मुनाफा वसूली भी गिरावट का कारण

आर्थिक विशेषज्ञ डा. ओपी सिंह के अनुसार सोना व चांदी कोई जरूरत की वस्तुएं नहीं हैं। जिन लोगों ने फिजीकल या वायादा बाजार में सोना चांदी खरीदा था, अब उनको अच्छी कमाई का समय दिख रहा है। ऐसे में लोग सोने को विशेषकर वायदा कारोबार में निकाल रहे हैं।

इसके अलावा पिछले दिनों भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना चांदी की खरीद अगले 1 साल तक नहीं करने का आह्वान किया था। इसके बाद भी लोगों में सोने व चांदी की खरीद के प्रति कुछ उदासीनता आई है।

इस साल में 18 हजार रुपये सस्ता हुआ है सोना

सोने की कीमतों में गिरावट की बात की जाए तो इस साल यानी 2026 में अपने उच्च स्तर से 18 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। पिछले साल यानी 2025 में 31 दिसंबर को सोने की कीमत की बात की जाए तो प्रति 10 ग्राम 1 लाख 33 हजार रुपये तक थी।

इसके बाद सोने की कीमत लगातार चढ़ी और इसी साल के जनवरी महीने में 29 जनवरी को 1 लाख 76 रुपये तक पहुंच गई। एक महीने में जो उछाल आया वह काफी अधिक था। ऐसे में अपने उच्चतम स्तर से सोना अब करीब18 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।

चांदी जैसे चढ़ी वैसे ही गिरी

निवेश में रिटर्न की बात की जाए तो चांदी सोने की तुलना में काफी आगे रही। क्योंकि सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में अधिक उछाल आया। जिस प्रकार उछाल में चांदी सोने से आगे रही, वैसे ही गिरावट में भी आगे रही। क्योंकि चांदी अपने उच्चतम स्तर पर 3 लाख 86 रुपये तक चली गई थी। इसके बाद चांदी की कीमत 2 लाख 30 हजार रुपये प्रति 1 किलो तक आ गए। इस दौरान चांदी के भाव में कुल 1 लाख 21 हजार रुपये प्रति किलाेग्राम तक की गिरावट आई है।

स्थानीय ज्वैलर्स में निराशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना चांदी नहीं खरीदने की अपील, सोने चांदी के आयात पर शुल्क बढ़ाने और अब चांदी के आयात के लिए विशेष व्यवस्थाएं बनाने से स्थानीय ज्वैलर्स काफी निराश हैं। रोहतक निवासी ज्वैलर्स विक्रम सोनी के अनुसार वर्तमान परिस्थितियों में काम बिलकुल ही चौपट हो गया है। महंगाई की मार थी, लेकिन माल उपलब्ध रहने से व्यवसाय चलता रहता था। अब स्थिति काफी खराब हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button