Rishikesh viral video : ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों पर फूटा गुस्सा, सड़क पर निर्वस्त्र कर की गई पिटाई, वीडियो वायरल
Rishikesh viral video : उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो युवकों को नंगा कर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि युवकों पर आरोप लगे हैं कि वह अपनी गाड़ी से दूसरी गाड़ी में बैठी नाबालिग किशोरी की तरफ अश्लील इशारे कर रहे थे लेकिन ये भी बात सामने आई है कि जाम में आटो चालक के साथ कहासुनी के बाद इतना बड़ा विवाद बना है।
वायरल वीडियो में ऋषिकेश आईडीपीएल पुलिस चौकी एरिया में हरियाणा नंबर (HR08AL9398) की कार पर स्थानीय लोग ईंट-पत्थरों से वार कर इसके शीशे तोड़ रहे हैं। कार में से दो युवकों को बाहर निकाल कर उनकी जमकर धुनाई की और इसके बाद उनके कपड़े फाड़ डाले तथा उन्हें नंगा कर दिया। इसके बाद उन पर लात-मुक्कों से भीड़ ने हमला किया और जमकर पीटा।
Rishikesh viral video : पुलिस ने करवाया मेडिकल
दोनों युवक लहू-लुहान होकर गिर पड़े। एक युवक के नाक से खून आने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और NH पर जाम लग गया। इसके बाद पुलिस तक सूचना पहुंची तो आईडीपीएल चौकी पुलिस आई और भीड़ को शांत करवाया गया। घायल पर्यटकों को अस्पताल पहुंचाया गया और उनका मेडिकल करवाकर ले गए। हालांकि किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
Rishikesh viral video : ऋषिकेश में वायरल वीडियो में क्या दिख रहा
ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों की वायरल वीडियो में भीड़ कार से दो युवकों को खींचकर बाहर निकाल रही है। इसके बाद युवकों के कपड़े उतार दिए गए और उनकी पिटाई की गई। युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मौके पर भीड़ ज्यादा थी और हर कोई मारने की कोशिश कर रहा है।
युवक ने कार में घुसकर अंडरवीयर डालने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने उसे दोबारा से उतार कर अंडरवीयर भी खींच लिया और नंगा कर घुमाते हुए मारपीट की गई। इस दौरान गाली-गलौच और चीख-पुकार लगातार सुनाई देती रही। मौके पर मौजूद भीड़ जहां दोनों पर्यटकों को जमकर गालियां निकाल रही है तो वहीं कुछ लोग कह रहे थे कि “हरियाणा वालों के हौसले बढ़ गए” आरोप हैं कि कार की तलाशी के दौरान शराब की बोलतें भी मिली।










