Trains Cancelled : 3 महीने के लिए रद्द रहेंगी 24 ट्रेन आप भी जान लें

कोहरे के चलते रेलवे ने लिया निर्णय, हर साल होती हैं ट्रेन रद्द

24 Trains Cancelled : सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और अब धीरे-धीरे कोहरा भी छाना शुरू हो जाएगा। हालांकि देश के पूर्वी राज्यों में इसका असर देखा भी जा सकता है। ऐसे में देश में रेलवे ने 24 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला कर दिया है। इसका शेड्यूल भी जारी किया गया है। ऐसे में यदि आप अगले तीन महीने इन ट्रेनों से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार जरूर देख लें। रेलवे 1 दिसंबर से 3 मार्च के बीच 24 ट्रेन रद्द करने का फैसला लिया है।

दरअसल हर साल ठंड के मौसम में ट्रेन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए काफी संख्या में यात्री गाड़ियों को रेलवे रद्द कर देता है। इस बार 24 ऐसी ट्रेन हैं, जिनको 3 महीने नहीं चलाने का फैसला लिया गया है।
ऐसे में 1 दिसंबर से 3 मार्च के बीच यात्रा करने वालों को अपनी व्यवस्था बदलनी पड़ेगी। यदि इन ट्रेन से सफर करने की योजना है तो। हालांकि अन्य ट्रेन भी कोहरे व धुंध के कारण काफी देरी से चलती हैं। इसके लिए ही ट्रेन रद्द करने का फैसला लिया जाता है।

24 Trains Cancelled : सामान्य दिनों में अपने रोजमर्रा के काम या नौकरी पर जाने वाले लोग इन ट्रेनों में नियमित यात्रा करते हैं। ऐसे यात्रियों को अब अपने समय के हिसाब से दूसरी ट्रेन देखनी होगी। कुछ रूटों पर आसानी से समय सही नहीं बैठ पाता। ऐसे में दैनिक यात्री संघ इसका विरोध भी करता रहा है।

24 Trains Cancelled :  यह ट्रेन रहेंगी रद्द

भारतीय रेलवे द्वारा इस बार 24 ट्रेन रद्द करने का फैसला लिया गया है। इन ट्रेन में हजारों लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। ऐसे दैनिक यात्रियों को भी अब अपना शैड्यूल बदलना पड़ेगा। नई व्यवस्था के अनुसार ही उनको समय तय करना होगा। रेलवे के इस फैसले से देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ देश के कई अन्य शहरों से चलने व निकलने वाली रेल गाड़ियों को रद्द किया है। इसके तहत
1- ट्रेन संख्या – 14112, प्रयागराज जंक्शन से मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन को 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द किया गया है।
2 – ट्रेन संख्या – 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस को 1 दिसंबर, 2025 से 25 फरवरी, 2026 तक रद्द करने का फैसल लिया गया है।
3- गाड़ी संख्या – 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) से कोलकाता एक्सप्रेस को 5 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक नहीं चलाया जाएगा।
4- गाड़ी नंबर- 22197 कोलकाता से वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस, 7 दिसंबर 2025 से 1 मार्च, 2026 तक रद्द कर दिया गया है।
5- ट्रेन संख्या – 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस को 2 दिसंबर, 2025 से अगले साल 27 फरवरी 2026 तक नहीं चलाया जाएगा।
6- यात्री गाड़ी संख्या- 12328 देहरादून से हावड़ा के बीच चलने वाली उपासना एक्सप्रेस 3 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी2026 के बीच नहीं चलेगी।
7- ट्रेन संख्या- 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस के लिए 6 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक बंद रद्द करने का फैसला लिया गया है।
8- ट्रेन नंबर- 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन 4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक नहीं चलेगी।
9- ट्रेन नंबर- 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन4 दिसंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
10- ट्रेन नंबर- 14524 अंबाला-बरौनी के बीच हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन 2 दिसंबर, 2025 से 24 फरवरी, 2026 तक रद्द रहेगी।
11- ट्रेन नंबर- 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2025 से 2 मार्च, 2026 तक रद्द की गई है।
12- ट्रेन संख्या- 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 1 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक रद्द कर दी गई है।
13- ट्रेन नंबर- 15903 डिब्रूगढ़ – चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 1 दिसंबर, 2025 से 27 फरवरी, 2026 तक रद्द किया गया है।
14- गाड़ी नंबर- 15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 3 दिसंबर, 2025 से 1 मार्च, 2026 तक रद्द कर दिया गया है।
15- ट्रेन संख्या- 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस को 1 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक रद्द किया है।
16- गाड़ी नंबर- 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी 2026 तक नहीं चलाया जाएगा।
17- ट्रेन संख्या- 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी, 2026 के बीच नहीं चलेगी।
18- ट्रेन – 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस को 5 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द किया गया है।
19- ट्रेन संख्या- 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस को 1 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द किया गया है।
20- गाड़ी संख्या- 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस को 2 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द किया गया है।
21- ट्रेन संख्या – 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर, 2025 से 2 मार्च 2026 तक रद्द की गई है।
22- ट्रेन नंबर- 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक रद्द की गई है।
23- ट्रेन संख्या- 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस को 1 दिसंबर 2025 से 25 फरवरी 2026 तक रद्द कर दिया गया है।
24- गाड़ी नंबर- 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस को 3 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक नहीं चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button