Indain railways यात्रियों के सुखद सफर के लिए रेलवे की बड़ी पहल

Indain railways अब एसी कोच में सफेद की जगह मिलेंगी विशेष प्रिंटेड चदर व कवर लगे हुए कंबल यदि आप रेल गाड़ी से यात्रा करते हैं तो आपके लिए बहुत ही विशेष सूचना है। रेलवे जहां यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए लगातार कई प्रकार के बदलाव कर रहा है, वहीं अब चदर व कंबल को लेकर भी आपको शिकायत नहीं रहेगी।

रेल यात्रियों को एसी कोच में कंबल व चदर की सुविधा दी जाती है, लेकिन इनकी गुणवत्ता को व रखरखाव को लेकर लगातार अलाचना होती रहती है। अब रेलवे ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। एसी कोच में यात्रा करने वालों को अब सफेद की जगह प्रिटेड चदर दी जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर में इसका शुभारंभ भी कर दिया है। अब आपको रेलगाड़ी में यात्रा के दौरान विशेष राजस्थानी क्लचर की प्रिंटेड चदर मिलेंगी। इनको बदलने की प्रकिया शुरू हो चुकी है।

रेल में यात्रियों को दी जाने वाली चदर सांगानेरी प्रिंट में होंगी। यह एक राजस्थानी प्रिंट है। पायल प्रोजेक्ट के तौर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी शुरूआत की है। यह वयवस्था जल्द ही सभी जगह पर लागू की जाएगी। इससे यात्रियों को ट्रेन में सुखद व आरामदायक यात्रा मिलेगी। जो चदर ट्रेन में दी जाएंगी, वह राजस्थानी सिगानोरी प्रिंट में होगी। यह प्रिंट लांग लास्टिंग होता है। इसी विशेषतार के कारण अब रेल यात्रियों को यह चदर दी जा रही हैं। एक बार छपाई के बाद यह प्रंट लंबे समय तक कपड़े पर टिका रहता है। इस प्रिंट में विशेष छपाई सांचे के साथ फूल-पतियों के साथ विशेष रेखाओं के साथ प्रिंटिंग की जाती है। यह बहुत ही सुंदर व सादा होती हैं। साथ ही छपाई का काम रंगों से होता है, ऐसे में यह यात्रियों को चुभेगा नहीं।

सुखद सफर के लिए रेलवे की बड़ी पहल
सुखद सफर के लिए रेलवे की बड़ी पहल

 

नई व्यवस्था शुरू होने से यात्रियों की स्वच्छता संबंधित भी चिंताओं को रेलवे द्वारा दूर करने का प्रयास माना जा रहा है। यह व्यवस्था होने पर बड़ा बदलाव यह होगा कि रेलवे को कंबल की बजाय कवर को ही धोना होगा। यह कंबल के मुकाबले अधिक आसान होगा। साथ ही आसानी से यात्रियों के लिए कवर बदले भी जा सकेंगे। धुलाई के बाद इनका रंग भी नहीं निकलेगा। ऐसे में इनकी सुंदरता बनी रहेगी। इसके लिए पहला पायलट प्रोजेक्ट जयपुर से शुरू किया गया है। फिलहाल जयपुर-असरवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रियों को इसकी सुविधा मिल सकेगी। पिछले कुछ समय से भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। यह भी उसी कड़ी में एक है।

इससे पहले रेलवे द्वारा यात्रियों को विशेष कंबल देने की शुरूआत की गई थी। हालांकि फिलहाल भी कंबल दिए जाते हैं, किन इन पर कवर नहीं होते। ऐसे में इनको सीधा ओढ़ना पड़ता है। कंबल पर कवल डलने के बाद यह सुंदर तो दिखेगा ही, साथ ही स्वच्छता की दृष्टि से भी बहुत ही अच्छा रहेगा। यह व्यवस्था भी रेल यात्रियों को सुखद अहसास देगी। हाउस कीपिंग की दृष्टि से रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

दरअसल भारतीय रेल अपनी अव्यवस्थाओं व स्वच्छता को लेकर हमेशा ही यात्रियों के निशाने पर रहती है। अब नए ढंग की चदर के साथ कवर वाले कंबल भी यात्रियों को मिलेंगे। यह रेल यात्रियों को नया अनुभव देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button