Border 2 : सन्नी देओल की दहाड़ से दहलेगा बॉलीवुड, बॉर्डर-2 का क्लाइमेक्स दोबारा होगा शूट

टीम ने सन्नी देओल से मांगा टाइम, दिसंबर में शूटिंग की संभावना

Border 2 : साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर मेंये धरती मेरी मां है।” “आप दुश्मन के हाथों शहीद होकर युद्ध नहीं जीतते, बल्कि उन्हें गोली मारकर जीतते हैं।जैसे फेमस डायलॉग सुने ही होंगे। सन्नी देओल की वो दहाड़ एक बार फिर से बॉलीवुड में सुनाई देने वाली है। जल्द ही बॉर्डर-2 फिल्म (Border 2) रिलीज होगी, जिसमें एक बार फिर से सन्नी देओल पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे। गदर-2 की शानदार सफलता के बाद अब बॉर्डर-2 भी बॉलीवुड में गदर मचाने जा रही है।

जी हां। सन्नी पाजी इस बार ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) के जरिए पाकिस्तान को मजा चखाते हुए दिखेंगे। इसके लिए मेकर्स ने एक ऐसी प्लानिंग की है, जिसे जानने के बाद फैंस का सीना भी चौड़ा हो जाएगा। यूं तो फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी लेकिन फिल्म को पूरी तरह से दर्शकों के दिल में उतारने के लिए फिल्म के क्लाइमेक्स को दोबारा से शूट किया जाएगा। फिल्म मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म में कहीं भी कुछ भी कमी रहे।

Border 2 : 1997 में आई बॉर्डर की छवि को ही आगे ले जाने का प्रयास

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो बॉर्डर-2 फिल्म की टीम के प्रयासों के चलते ये सुनिश्चित किया गया है कि इसके क्लाईमैक्स को दोबारा से शूट किया जाना चाहिए। इस फिल्म में 1997 की बॉर्डर की उसी छवि को आगे ले जाने की कोशिश की जा रही है, ऐसे में कुछ कमी ना हो, इसलिए मेकर्स और मेहनत कर रहे हैं।

Border 2: Sunny Deol's roar will shake Bollywood, Border 2's climax will be re-shot
Border 2: Sunny Deol’s roar will shake Bollywood, Border 2’s climax will be re-shot

अगले महीने दिसंबर में फिल्म के क्लाइमेक्स को दोबारा से शूट किया जा सकता है। इस बार क्लाइमेक्स में इमोशनल के साथसाथ पावरपैक्ड सीन हों और और इन्हें बड़े स्कैल पर शूट किया जाएगा। दरअसल फिल्म में न्यू जेनरेशन को भी लुभाना है, इसलिए उस हिसाब से क्लाइमेक्स में बदलाव किया जा रहा है। युद्ध आधारित ड्रामा के अलावा एक्शन सीन और बेहतर बनाए जाएंगे।

Border 2 : कई बड़े सितारे आएंगे अहम भूमिका में नजर

बता दें कि सन्नी देओल के पिता धर्मेंद्र की हालत इस समय नाजुक बनी हुई है और वहीं सन्नी अपनी दूसरे फिल्मों में भी इस समय व्यस्त चल रहे हैं। बड़ी मुश्किल से बॉर्डर-2 के लिए सन्नी से टाइम मांगा गया है और उसी हिसाब से शूट रखा गया है। बॉर्डर-2 में सन्नी के अलावा वरूण धवन, पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ, अहान सेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बॉर्डर-2 फिल्म 1997 में आई जेपी दत्ता की बॉर्डर का ये सीक्वल है।

बॉर्डर फिल्म में थे ये मुख्य सितारे

1997 में आई बॉर्डर फिल्म में मुख्य भूमिका में सन्नी देओल थे, जिन्होंने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका निभाई थी तो वहीं सुनील सेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्ष्य खन्ना भी इस फिल्म में मुख्य किरदार थे। बॉर्डर-2 में सन्नी देओल तो वहीं हैं लेकिन बाकी कलाकारों की जगह वरूण धवन, अहान सेट्टी, दिलजीत दोसांझ ने ले ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button