Tej Pratap Yadav : लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अब संत रूप में, रुद्राक्ष और लाल चोले में आए सामने

नए सोशल मीडिया अकाउंट से फिर चर्चा में आए, तेज प्रताप, राजनीति के बाद दिख रहा नया रूप

Tej Pratap Yadav : बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस बार चर्चा का विषय है उनका नया रूप । क्योंकि तेज प्रताप यादव इस बार संत के रूप में नजर आए हैं। लाल चोले के साथ उन्होंने रुद्राक्ष भी धारण किया हुआ है। ऐसे में तेज प्रताप यादव ने संकेत दिए हैं कि वे अब संत के जीवन में रहेंगे। हालांकि इससे पहले भी तेज प्रताप यादव अलग-अलग रूपों में नजर आते रहे हैं।

तेज प्रताप यादव का यह रूप सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर यह भी पूछ रहे हैं कि उनको किस किस रूप में देखेंगे। हालांकि तेज प्रताप यादव हमेशा ही अपने बदले रूप के साथ-साथ अपनी राजनीति और परिवार के कारण भी चर्चा में रहते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजनीति में भी जोर लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि उनका चुनाव राजनीतिक जीवन अधिक नहीं रहा है।

2015 में बने स्वास्थ्य मंत्री

तेज प्रताप यादव बिहार के बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता लालू प्रसाद यादव भारतीय राजनीति में दिग्गज रहे हैं। वे लालू यादव के बड़े बेटे हैं। ऐसे में उनको 2015 के विधानसभा चुनाव में महुआ से उम्मीदवार बनाया गया। यहां से जीत कर वे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी रहे। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में भी वे हसनपुर सीट से जीत गए। 2 बार विधायक बनने के बाद पिछले विधानसभा चुनाव में वे हार गए। स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए भी उनके अलग-अलग रूप काफी चर्चित रहते थे। अब उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट संत तेज प्रताप के नाम से सक्रिय किया है।

अनुष्का यादव के साथ नाम जुड़ने से परिवार में बढ़ी खाई

दरअसल तेज प्रताप यादव का मई 2025 में अनुष्का यादव के जुड़ गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी सार्वजनिक हुई। इससे उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और लालू यादव परिवार में भी तेज प्रताप यादव की खाई बढ़ गई। नौबत यहां तक आ गई कि अपने ही परिवार की पार्टी से तेज प्रताप को निष्कासित तक कर दिया। इसके बार तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल नाम से नई पार्टी का गठन किया। पिछली बिहार विधानसभा चुनाव तेज प्रताप ने इसी पार्टी से लड़ा और वे महुआ की अपनी पुरानी सीट हार गए।

अलग-अलग रूपों में नजर आते हैं तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव हमेशा ही अपने रूपों को लेकर चर्चित रहते हैं। वे कभी श्री कृष्ण भगवान बनकर बांसुरी बजाते हुए दिखते हैं तो कभी शिव के रूप में डमरू पकड़े नजर आते हैं। उनको किसान के भेष में खेत जोतते हुए भी देखा गया है। अपने सहकर्मियों के साथ भी उनके कई वीडियो आते रहते हैं। चुनाव में भी उनके कई भाषण और किस्से वायरल हुए। वे तेज प्रताप यादव संत बने हुए दिखे हैं। उनके माथे पर तिलक है और गले में रुद्राक्ष की माला के साथ लाल चोला धारण किए हुए हैं।

महादेव का मैसेज, भक्तों को समझाया पूजा का तरीका

तेज प्रताप यादव के नए रूप में वे पूरी तरह से संत के लुक में दिख रहे हैं। जिस प्रकार उनकी तस्वीर सामने आई हैं, वे किसी मठ के प्रमुख की तरह दिख रहे हैं। माथे पर चंदन के तिलक के साथ वे हर हर महादेव का जाप कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने शिव भक्तों को पूजा का तरीका भी समझाया है। तेज प्रताप यादव के अनुसार हर सुबह नहाने के बाद शांत मन से और बिना किसी नफरत के महादेव की पूजा करें। बेलपत्र चढ़ाएं, महादेव आपकी ओर खींचे चले आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button