Indian railway: ट्रेन में यात्रा के दौरान मिलेगा हेल्दी खाना
IRCTC की पहल नामचीन ब्रैंड पहुंचा रहे खाना, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान
Indian railway : यदि आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो खाने को लेकर बड़ी टेंशन रहती है। ट्रेन में कैसा खाना मिलेगा, कब मिलेगा और इस खाने की गुणवत्ता कैसी होगी। आपकी इस चिंता का समाधान अब भारतीय रेलवे ने कर दिया है। अब ट्रेन में यात्रा के दौरान आपको हेल्दी खाना उपलब्ध करवाने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत IRCTC ने विशेष व्यवस्था की है।
इसके तहत अब अब ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को हेल्दी खाना तो मिलेगा ही, साथ में इसका स्वाद भी रेस्टोरेंट जैसा खाना होगा। इसको लेकर IRCTC ने नई पहल शुरू की है। आईआरसीटीसी द्वारा यह व्यवस्था ट्रेन में यात्रियों के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य के साथ्ज्ञ देशभर में शुरू की की गई है। इस प्रूफ आफ कान्सेप्ट के तहत ट्रेनों में जो खाना यात्रियों को परोसा जाता है, इसकी गुणवत्ता को अपग्रेड किया जा रहा है।
इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें मानचीन ब्रैंड आपको खाना उपलब्ध करवाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्थानीय सलाद पर भी फाेकस किया जा रहा है। इस काम में रेलवे अपने साथ्ज्ञ नामी रेस्टोरेंट चेन के साथ फ्लाइट कैटरर्स को जोड़ा है। इससे साफ है कि ट्रेन में आपका अनुभव खाने को लेकर भी अच्छा होगा।
इसके तहत प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेन में यात्रा के दौरान बेहतर, ताजा, व हेल्दी खाना आपकी सीट तक पहुंच सके। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर जो योजना बनाई गई है, वह सफल होती दिख रही है। यात्रियों को दिया जा रहा यह खाना पसंद किया जा रहा है। हालांकि फीडबैक के आधार पर इसमें सुधार या बदलाव की संभावना भी हमेशा ही बनी रहेगी।
Indian railway : बड़े स्तर पर हो रहे सुधार
गौरलब है कि रेलवे अपने यात्रियों के लिए बड़े स्तर पर सुधार ला रहा है। इसके तहत खाने से लेकर चदर-कंबल तक को अपडेट किया जा रहा है। वहीं रेलवे की सेवाओं में भी सुधार किया जा रहा है। देश भर में बड़े स्तर पर रेलवे स्टेशन भी अपडेट किए जा रहे हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी द्वारा यह पहल देश भर में एक प्रूफ आफ कान्सेप्ट के साथ शुरू की जा रही है। इससे ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता में बड़े स्तर पर बदलाव लाने की योजना है। यही कारण है कि इस काम में रेलवे ने बड़े इंडस्ट्रियल किचन, नामी रेस्टोरेंट चेन और फ्लाइट कैटरर्स को अपने साथ जोड़ा है।

Indian railway : बड़े ब्रैंड तैयार करेंगे खाना
रेलवे के इस माडल के तहत खाना बड़े ब्रैंड द्वारा तैयार किया जाएगा। हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम आईआरसीटीसी अभी तक रेलवे में इस काम को कर रहा है। इस उपक्रम द्वारा प्रतिदिन करीब 16.5 लाख भोजन यात्रियों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अब रेल में यात्रा करेन वालों की अपेक्षा और अधिक बढ़ रही हैं। इसके चले ही यह नया माडल लागू किया जा रहा है। इसमें खाना तैयार करने और उसे परोसने की जिम्मेदारी को अलग-अलग किया गया है। इसके तहत ट्रेन में यात्रियों को दिए जाने वाले खाने को अनुभवी ब्रैंड तैयार करेंगे। इसके बाद इसकी सप्लाई ट्रेन में दी जाएगी।
Indian railway : देश के नामचीन ब्रैंड का खाना मिलेगा
रेलवे द्वारा फिलहाल यह सेवा कुछ चुनिंदा ट्रेनों में ही शुरू की गई है। इसके तहत वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में इसका ट्रालय शुरू किया गया है। यहां पर यात्रियों के लिए Haldiram’s, Elior, Casino Air Caterers, ISKCON जैसे प्रतिष्ठित ब्रैंड द्वारा तैयार किया गया खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। आईआरसीटीसी का कहना है कि
इस प्रकार से खाना आने पर भी इसकी नियमित रूप से निगरानी होती है। यह योजना यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए है, ऐसे में इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।










