Dhurandhar OTT Release : सिनेमा घरों के बाद ओटीटी पर भी धुरंधर साबित हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2

जियो होटस्टार के साथ हुई150 करोड़ रुपये की डील, अब तक का ओटीटी पर सबसे महंगा सौदा

Dhurandhar OTT Release : बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म धुरंधर 2 सिनेमा घरों में अपनी सफलता के झंडे गाड़ चुकी है। सिनेमा घरों के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी सच में धुरंधर साबित हुई है। क्योंकि फिल्म को अब ओटीटी पर रिलीज किया जाना है। इसके लिए जियो होटस्टार के साथ 150 करोड़ रुपये की डील फाइनल हो चुकी है। अब इस फिल्म को अगले महीने ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है।

धुरंधर 2 अपनी कमाई के साथ-साथ इसकी कहानी को लेकर भी काफी चर्चित रही। क्योंकि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के संबंधों पर बनी है। ऐसे में रिलीज से अब तक धुरंधर2 ने कमाई के नए रिकार्ड बनाए हैं। अब फिल्म को निर्माताओं द्वारा ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज किया जा रहा है। इसमें भी फिल्म ने कमाई का नया कीर्तिमान बना लिया है।

दरअसल रणबीर सिंह को बॉलीवुड का पावरहाउस कहा जाता है। उनकी फिल्म धुरंधर 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। सिनेमाघरों में फिल्म ने कमाई के मामले में सभी को पछाड़ दिया है। ऐसे में अब यह कमाई और अधिक बढ़ रही है। क्योंकि ओटीटी के लिए JioHotstar के साथ डील हो चुकी है। यह फिल्म की डिजिटल रिलीज होगी। इस डील से फिल्म इंडस्ट्री भी हैरान है।

हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी डील

विशेषज्ञों की मानें तो यह डील अपने आप में बहुत महत्व रखती है। क्योंकि धुरंधर 2 के डिजिटल स्ट्रीमिंग के अधिकार JioHotstar को 150 करोड़ रुपये में बेचे गए हेँ। यह हिंदी सिनेमा के अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी डील है। इससे साफ है कि रिलीज के लंबे समय के बाद भी फिल्म की लोकप्रियता कम नहीं हुई है।

साथ ही ओटीटी दर्शकों को भी अब इसके रिलीज होने का इंतजार शुरू हो गया है। यह इंतजार अगले महीने यानी मई के अंत में या जून के प्रथम सप्ताह में पूरा हो सकता है। यह फिल्म कमाई के मामले में अन्य आने वाली फिल्मों के लिए चुनौती बनी हुई है। अब इसकी कमाई में ओटीटी की डील भी जुड़ जाएगी तो यह कमाई का नया कीर्तिमान होगा।

OTT रिलीज के लिए लंबा इंतजार

आमतौर पर देखा जाता है कि कोई भी फिल्म रिलीज होने के कुछ ही दिन बार OTT पर भी आ जाती है, लेकिन धुरंधर 2 के लिए OTT दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि यह फिल्म 19 मार्च यानी करीब 1 महीना पहले रिलीज हुई थी। साथ इसको OTT पर रिलीज होने में करीब इतना ही समय और लग जाएगा। इस फिल्म की पकड़ सिनेमा घरों में इतनी मजबूत रही कि दुनिया भर में करीब 1000 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि अब शो कम हुए हैं, लेकिन फिर भी फिल्म को अच्छा खासा पसंद किया जा रहा है।

OTT रिलीज की आधिकारिक घोषणा बाकी

बेशक अभी तक JioHotstar के साथ डिजिटल रिलीज को लेकर डील हो गई है, लेकिन अभी तक फिल्म को OTT पर रिलीज करने की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। अभी तक अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले महीने यानी मई में इसको रिलीज किया जा सकता है। इसको लेकर OTT दर्शकों में भी उत्साह बना हुआ है।

एक्शन और ड्रामा से भरपूर है फिल्म

समीक्षकों का मानना है कि इस फिल्म को इसकी कहानी के साथ-साथ एक्शन और ड्राम के लिए अधिक पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म के विजुअल्स के साथ जिस प्रकार कहानी आगे बढ़ती है, वह दर्शकों को बांध कर रखने का दम रखती है। इसके कारण ही यह फिल्म इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई है। हालांकि अभी तक की व्यूअरशिप सिर्फ सिनेमाघरों की की है। जैसे ही फिल्म OTT पर आती है, इसके बाद इस शानदार फिल्म के प्रति उत्साह और अधिक देखने को मिलेगा। हालांकि इसके अभी दर्शकों को कुछ इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button