1 Feb Rule Changed : आज से सिगरेट महंगी, बीडी सस्ती, फास्टैग KYV में रियायत, देखें 6 बड़े बदलाव

1 Feb Rule Changed : देश भर में आज से कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो रहा है तो फस्टैग की केवाईवी में रियायत मिल रही है। सिगरेट महंगी हो रही है तो बीडी सस्ती हो रही है। RBI की बैठक के बाद लोन सस्ते होने की संभावना मानी जा रही है। इस माह कौन से बड़े बदलाव हो रहे हैं और इनका आम जीनव पर क्या और कहां तक असर पड़ेगा, आइए बताते हैं।

सरकार ने तंबाकू से जुड़े उत्पादों पर टैक्स का स्लैब बदल दिया है,जिसके चलते गुटखा, पान मसाना और खैनी जैसे उत्पादों र 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा और इससे रेट बढ़ेगा। वहीं सिगरेट की लंबाई के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे लंबी सिगरेट 2 से 8 रुपए तक महंगी हो गई है। वहीं बीड़ी पर 18 प्रतिशत जीएसटी घटाया गया है। बीड़ी अब एक से दो रुपए तक सस्ती हो जाएगी। 12 रुपए में आने वाला बीड़ी का बंडल 10 रुपए तक आ सकता है।

Rule Changed : 1740 रुपए का हुआ कमर्शियल सिलेंडर

घरेलु यूज के अलावा कमर्शियल रूप से प्रयोग किया जाने वाला सिलेंडर का रेट भी आज से बढ़ गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पहले यह कमर्शियल सिलेंडर 1691 रुपए 50 पैसे में मिलता था। अब इसकी कीमत में 49 रुपए की बढ़ौतरी हो गई है यह सिलेंडर आज के बाद 1740 रुपए 50 पैसे में मिलेगा। दक्षिण भारत की तरफ चेन्नई में यह सिलेंडर 50 रुपए महंगा होकर 1899.50 रुपए में मिल रहा है। इस बढ़ोतरी का असर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और कैटरिंग बिजनेस पर पड़ सकता है। होटल पर मिलने वाले खाने-पीने के रेट बढ़ सकते हैं।

1 Feb Rule Changed Cigarettes to become costlier, bidis to become cheaper, FASTag to become cheaper, see 6 major changes

Rule Changed : FASTag उपभोक्ताओं को राहत

NHAI ने FASTag से जुडे नियम में भी बदलाव करते हुए उपभोक्ताओं को रियायत दी है। जी हां, पहले सरकार ने 1 फरवरी से नए व्हीकल जीप, कार, वैन के लिए FASTag जारी करते समय KYV (Know Your Vehicle) वेरिफिकेशन अनिवार्य की थी लेकिन अब इस पर रियायत देते हुए NHAI ने इसकी अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब KYV की प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है। हालांकि किसी वाहन की फास्टैग के गलत प्रयोग संबंधी शिकायत आती है तो फिर KYV जरूर की जाएगी। NHAI की इस रियायत से वाहन चालकों को काफी राहत मिली है।

Rule Changed : आधार अथेंटिकेशन के बिना नहीं होगी रजिस्ट्री

देश के दो राज्यों उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में आज से जमीन, प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए आधार अंथेटिकेशन को अनिवार्य किया गया है। इसके बिना जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी। दरअसल अब रजिस्ट्री के समय खरीदार, विक्रेता और गवाहों को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन) कराना होगा। इसका मकसद जमीन-जायदाद के फर्जीवाड़े और बेनामी संपत्तियों पर रोक लगाना है। केंद्र सरकार की योजना के तहत इसे आगे चलकर पूरे देश में लागू किया जा सकता है।

Rule Changed : हवाई जहाज की टिकट हो सकती हैं सस्ती

इस माह से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम करीब 1000 रुपए प्रति किलोलीटर घटा दिए हैं। दिल्ली में ATF की कीमत 92,323.02 रुपए से घटकर 91,393.39 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। ईंधन सस्ता होने से एयरलाइंस की ऑपरेशनल कॉस्ट घटेगी, जिसका फायदा हवाई टिकटों की कीमतों में कमी के रूप में यात्रियों को मिल सकता है।

Rule Changed : RBI की मीटिंग से EMI घटने की उम्मीद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 4 से 6 फरवरी तक चलेगी। यह वित्त वर्ष 2025-26 की आखिरी मीटिंग होगी। बाजार विशेषज्ञों को उम्मीद है कि RBI इस बैठक में रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर सकता है, जिससे यह 5 प्रतिशत पर आ जाएगा। अगर ब्याज दर घटती है तो होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन सस्ते हो सकते हैं और आपकी EMI कम हो सकती है। पिछली मीटिंग में RBI पहले ही रेपो रेट 5.25 प्रतिशत कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button