28 February : सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता, जानें आज के ताजा भाव

28 February 2026 Gold silver price : होली के त्योहार से पहले देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर सोने के दाम में करीब 6 से 7 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी भी लगभग 14 हजार रुपये तक महंगी हो चुकी है। 28 फरवरी 2026 को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कीमती धातुओं के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, जिससे खरीदारी करने वालों की चिंता बढ़ गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 2,66,700 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। प्लेटिनम भी मजबूती के साथ 72,310 रुपये तक पहुंच गया। चूंकि आज बाजार बंद है, इसलिए सुबह जारी हुए यही रेट पूरे दिन मान्य रहेंगे। IBJA के अनुसार 23 कैरेट सोना 1,58,371 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,45,651 रुपये, 18 कैरेट सोना 1,19,256 रुपये और 14 कैरेट सोना 93,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी (999) 2,65,417 रुपये प्रति किलोग्राम और प्लेटिनम करीब 69,700 रुपये पर दर्ज किया गया।

28 February : हरियाणा में सोने-चांदी के भाव

हरियाणा के सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां सोने के भाव राष्ट्रीय दरों से कुछ ऊपर चल रहे हैं। राज्य में 24 कैरेट सोना लगभग 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,48,000 से 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी का भाव भी उछलकर करीब 2,80,269 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि जीएसटी, मेकिंग चार्ज और शहर के अनुसार कीमतों में थोड़ा अंतर संभव है, इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर्स से रेट जरूर कन्फर्म कर लें।

28 February sone chandi k bhav gold silver rates
28 February sone chandi k bhav gold silver rates

28 February : देश के प्रमुख शहरों में सोने चांदी की कीमतें

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने-चांदी की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,59,180 रुपये, नई दिल्ली में 1,58,450 रुपये, मुंबई में 1,58,370 रुपये, बेंगलुरु में 1,58,500 रुपये, हैदराबाद में 1,58,620 रुपये और कोलकाता में 1,58,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

वहीं चांदी चेन्नई में 3,54,860 रुपये, नई दिल्ली में 3,53,220 रुपये, मुंबई में 2,51,220 रुपये, बेंगलुरु में 3,51,220 रुपये और हैदराबाद में 3,51,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। गुड रिटर्न्स के अनुसार जयपुर और लखनऊ में सोना 1,62,204 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा पुणे में 1,61,189 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही लें, दिन का रेट अलग-अलग स्रोतों से जांचें और बिल तथा वजन की ठीक से पुष्टि करें। आमतौर पर गहनों के लिए 22 कैरेट सोना सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाता है। कीमतों में जारी तेजी को देखते हुए आने वाले दिनों में बाजार की चाल पर सभी की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button