Gold Silver Price : आम आदमी की पहुंच से दूर हो रही सोना-चांदी, देखें आज के ताजा भाव
21 January Gold Silver price : देश में प्रतिदिन बढ़ रही सोने चांदी की कीमतें आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। दरअसल पिछले एक माह में चांदी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक महंगी हो चुकी है तो सोने की कीमतें भी 20 हजार रुपए के करीब प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी हैं। आज दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, हरियाणा, भोपाल, राजस्थान में सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।
हरियाणा में आज सोने चांदी के भाव (Haryana me gold silver price) की बात करें तो रोहतक, हिसार, करनाल, जींद, कैथल, भिवानी, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 467 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 463 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हरियाणा में चांदी का भाव 3 लाख 10 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा है। ये कीमतें 21 जनवरी 2026 के शुरुआती आंकड़ों पर आधारित हैं और दिन में बदल सकती हैं। इसलिए खरीद से पहले सटीक जानकारी के लिए अपने ज्वेलर्स से जरूर संपर्क साध लें।
Gold Silver Price : IBJA पर ये चल रहा सोने चांदी का भाव
IBJAके अनुसार आज बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 47 हजार 410 रुपए जा पहुंचा। 1 ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 741 रुपए हो गई है। गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 790 रुपए पहुंच गया है और 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 37 हजार 310 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 12 हजार 350 रुपए जा पहुंचा।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
सोने की शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 147410 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 146820 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 135030 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 110560 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 86230 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold Silver price : चांदी तोड़ रही रिकार्ड
सोने की तरह चांदी भी रिकार्ड तोड़ वृद्धि कर रही है। गुट रिटर्न वेबसाइट के अनुसार आज चांदी का भाव 3 लाख 20 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। एक दिन पहले यह 3 लाख 5 हजार रुपए प्रति किलोग्राम था। एक माह पहले 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर चांदी बिक रही थी लेकिन एक माह के अंतराल में ही चांदी के रेट 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गए।
Gold Silver Price : अभी और होगा उतार चढ़ाव
वैश्विक स्तर पर चल रही उठा पटक के बीच सोने चांदी की कीमतों में अभी और उतार चढ़ाव होने की उम्मीद है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले से पहले डॉलर सूचकांक में अस्थिरता के कारण इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। चांदी की बढ़ती डिमांड के बीच आपूर्ति में कमी के बावजूद, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, AI, इलेक्ट्रॉनिक्स और सुरक्षित निवेश के रूप में औद्योगिक मांग के मजबूत तेजी आ रही है।










