Bhopal Metro: 21 दिसंबर से चलेगी भोपाल मेट्रो

पहले चरण में कमर्शियल रन को मंजूरी

Bhopal Metro : भोपाल शहर में मेट्रो का इंतजार खत्म हुआ। इसके लिए तारीख की घोषणा हो गई है। हालांकि अभी कमर्शियल ट्रेन कमर्शियल रन की ही घोषणा हुई है। यह ट्रेन 21 दिसंबर को चलाई जाएगी। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा कमर्शियल रन की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। हालांकि पहले 20 दिसंबर को मेट्रो चलाने की संभावना थी, लेकिन अब इसकी घोषणा 21 दिसंबर के लिए कर दी गई है।

Bhopal Metro : 8 स्टेशन से जुड़ा प्रायोरिटी कारिडोर

मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा इसके लोकार्पण का स्थान तय किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके लिए एम्स, रानी कमलापति या फिर सुभाष स्टेशन को चुना जा सकता है। भोपाल मेट्रो की बात करें तो इसकी अंरिंज लाइन का 6.22 किलोमीटर लंबा प्रायोरिटी कारिडोर बनाया गया है। यह कुल 8 स्टेशन से जुड़ा है। इनमें सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी माल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम तिराहा, अलकापुरी और स्टेशन शामिल हैं।

वहीं सेामवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में तय हुआ कि मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत पुल बोगदा के पास आरा मशीनों इस महीने के अंत तक हटाया जाएगा। क्योंकि प्रशासनिक अधिकारी एसआइआर के काम में लगे हुए हैं। इसके बाद मेट्रो के लिए रास्ता साफ करने को भूमि अधिग्रहण के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। आरा मशीनों की करीब 18 एकड़ जमीन ली जानी है। यहीं पर मेट्रो का क्रासिंग स्टेशन बनाया जाना है। इसके अलावा इस परियोजना के लिए टिंबर मार्केट कारोबारियों को प्रशासन द्वारा जगह पर जमीन दी जा रही है। हालांकि इसको लेकर गतिरोध बना हुआ है।

Bhopal Metro : 6962 करोड़ रुपये की लागत

इस परियोजना पर 6962 करोड़ रुपये की लागत आई है। इससे करोद से एम्स के बीच 14 एलिवेटेड स्टेशन बनाए गए हैं। 2 अंडर ग्राउंड स्टेशन बने हैं। इसके अलावा 14 एलिवेटेड स्टेशन भदभदा से रत्नागिरी तिराहा के बीच बने हैं। वहीं ट्रेन 3.35 किलोमीटर अंडरग्राउंड चलेगी।

21 दिसंबर से चलेगी भोपाल मेट्रो
21 दिसंबर से चलेगी भोपाल मेट्रो

Bhopal Metro :भोपाल के लिए नए दौर की शुरूआत

यह परियोजना भोपाल जैसे शहर के लिए नया दौर शुरू करने जा रही है। इससे हजारों लोगों को यातायात की राहत मिलेगी। परियोजना के तहत प्रथम चरण में आरेंज लाइन पर 7.5 किलोमीटर प्रायोरिटी कारिडोर पर मेट्रो चलाई जा रही है। यह रूट एम्स मेट्रो स्टेशन से लेकर सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक का होगा। इस रूट के शुरू होने से हजारों यात्रियों को प्रतिदिन आसानी होगी। कई महत्वपूर्ण स्थान भी इस रूट पर कवर हो रहे हैं। मेट्रो प्रबंधन अधिकारियों का दावा है कि इस परियोजना की कल्पना अगले 100 वर्षों की जरूरतों के हिसाब से तैयार की गई है। इससे साफ है कि यह परियोजना भोपाल के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगी। क्योंकि इसमें समय के साथ विस्तार भी होगा, जो भोपाल को नया रूप देगी।

Bhopal Metro : कमर्शियल रन को दिया जा रहा अंतिम रूप

क्योंकि मेट्रो रेल का कमर्शियल रन तय हो चुका है, ऐसे में इसकी तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इसके तहत सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, रानी कमलापति, एम्स स्टेशनों पर बाहरी फिनिशिंग का काम तेज कर दिया गया है। (MP news) इसके अलावा स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास से संबंधित सिविल कार्य भी अब युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे हैं। ओवरहेड इलेक्ट्रिक उपकरणों की अलाइनमेंट के साथ केंद्रीय स्कूल मेट्रो स्टेशन पर सड़क से संबंधित काम को भी अधिक गति दी गई है।

हालांकि इस रूट पर मेट्रो चलाने के लिए सीएमआरएस से पहले ही सुरक्षा की जांच हो चुकी है। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी ने भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कारिडोर पर ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं 12 मेट्रो स्टेशनों पर किराया सूची अंकित हो गई है। हालांकि पहले 7 दिन फ्री ट्रायल रहेगा। इसके बाद पहले 3 महीने तक 75 प्रतिशत, 50 प्रतिशत व 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button