20 Crore bumper lottery : 400 रुपये के टिकट ने बना दिया 20 करोड़ का मालिक
केरल की क्रिसमस स्पेशल बंपर लाटरी का परिणाम जारी
20 Crore bumper lottery : प्रसिद्ध कहावत है कि जब भी ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ कर देेता है। यही हुआ है केरल क्रिसमस स्पेशल बंपर लाटरी के परिणाम में। 24 जनवरी को जब लाटरी का परिणाम जारी हुआ तो कई लोगों की किस्मत बदल गई। एक ही झटके में यह लोग लाखाें करोड़ों के मालिक हो गए। पहला इनाम 20 करोड़ रुपये का निकला है। इसके लिए 400 रुपये का टिकट खरीदा गया था। यह इनाम XC 138455 नंबर टिकट को मिला है।
केरल की क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लाटरी 2026 ने कई लोगों के सपने साकार कर दिए हैं। क्योंकि इससे एक व्यक्ति तो रातों-रात देश भर में चर्चित हो गया। लाटरी का परिणाम तिरुवनंतपुरम के गोर्खा भवन में 24 जनवरी को निकाला गया। हजारों लोगों को इस परिणाम का लंबे समय से इंतजार था। जैसे परिणाम सामने आया, यह देश भर में चर्चित हो गया। क्योंकि पहले भाग्यशाली विजेता को 20 करोड़ रुपये का इनाम जो मिला है।
20 Crore bumper lottery : 20 में से 12.6 करोड़ आएंगे हाथ
दरअसल लाटरी या अन्य किसी प्रकार की राशि मिलने पर इसका एक बड़ा हिस्सा टैक्स के रूप में जाता है। इसके अलावा लाटरी में एजेंट को भी तय कमीशन दिया जाता है। ऐसे में यह नहीं है कि पूरी राशि जीतने वालों को दी जाएगी। इसके लिए एक निर्धारित तरीका है। जिस व्यक्ति को 20 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है, उसके हाथ में 12.6 करोड़ रुपये ही आएंगे।
इस राशि में से 10% पैसा टिकट बेचने वाले एजेंट को जाता है। इसके 30% राशि TDS के रूप में सरकार को जाता है। इस गणित के हिसाब से 20 करोड़ रुपये में से टिकट बेचने वाले एजेंट को ही 2 करोड़ रुपये मिल गए। बचे हुए 18 करोड़ रुपये में से 5.4 करोड़ रुपये टैक्स में चले जाएंगे। ऐसे में विजेता को 12.6 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसी प्रकार 1 करोड़ रुपये जीतने वाले को करीब 63 लाख रुपये हाथ लगेंगे।

20 Crore bumper lottery : 30 दिन में क्लेम करें राशि
यह राशि विजेताओं को 30 दिन के अंदर ही क्लेम करनी होगी। ऐसा नहीं होने पर राशि नहीं मिलेगी। इसके लिए कुछ औपचारिकताएं करनी होंगी। सरकार चाहती है कि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो। इसलिए सख्त नियम हैं। सबसे पहले अपने टिकट पर लाटरी निकलने के बाद अपने टिकट को सुरक्षित रख लें। क्योंकि अब यह बहुत कीमती कागज बन गया है। टिकट पर अपना दावा करने के लिए इस पर हस्ताक्षर व मोबाइल नंबर जरूर दर्ज कर दें।
इसके बाद असली टिकट और इसकी फोटो कॉपी लेकर दावा कर सकते हैं। इसके अलावा पहचान के रूप में आधार कार्ड या वोटर कार्ड भी रखें। इसके साथ अपने साथ क्लेम एप्लीकेशन और 1 रुपये वाला रेवेन्यू स्टैंप भी जरूर ले लें।साथ ही एक फोटो भी लगेगी, जो किसी भी राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित होनी चाहिए। राशि लेने के लिए आपको पैन कार्ड चाहिए होगा।
20 Crore bumper lottery : 21 लोग बने करोड़पति, 29 लाखपति
इस बार क्रिसमस व नए साल को लेकर लाटरी का क्रेज अधिक रहा। काफी अधिक टिकट बेचे गए थ। यह टिकट कोट्टायम जिले के सुदीक ए नामक एजेंट ने बेचा था। इस बार रिकार्ड 54.08 लाख टिकट बेचे गए थे। जबकि पिछले साल 47.65 लाख टिकट बिके थे। इस बार अकेले पलक्कड़ जिले में 13.09 लाख टिकट की बिक्री हुई। ऐसे में जब सरकार द्वारा लाटरी का परिणाम निकाला गया तो यहां खुशियों की बारिश हुई। क्योंकि पहले इनाम 20 करोड़ के अलावा 20 अन्य टिकट खरीदने वालों को भी 1-1 करोड़ रुपये का दूसरा इनाम निकला है। इसके अलावा 20 ऐसे टिकट खरीदादार रहे, जिनको 10-10 लाख रुपये का इनाम मिला। 9 लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1-1 लाख रुपये का इनाम दिया गया है। इस लाटरी के तहत 5000 रुपये से लेकर 400 रुपये तक के हजारों अन्य छोटे इनाम भी खरीदारों को दिए गए हैं।
20 Crore bumper lottery : लाइव किया गया ड्रा
चूंकि इस बार लाटरी का पुरस्कार 20 करोड़ रुपये का था, ऐसे में इसमें पारदर्शीता औरी भ बढ़ा दी गई थी। यह बहुत ही चर्चित और बड़ा ड्रॉ रहा। इसके तहत Christmas-New Year Bumper BR-107 के पुरस्कारों की घोषणा हुई। केरल सरकार के राज्य लॉटरी विभाग ने ड्रा निकाला है। इसके तहत 20 करो़ रुपये का पहला इनाम XC 138455 नंबर टिकट को मिला है। इसका परिणाम लाइव भी दिखाया गया। इसके तहत पहला पुरस्कार 20 करोड़, दूसरा पुरस्कार 1 करोड़, तीसरा पुरस्कार 10 लाख रुपये चौथा इमनाम 3 लाख रुपये, 5वां इनाम 2 लाख रुपये रहा। साथ ही 1 लाख रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए हैं। वहीं 5 हजार रुपये से 400 रुपये तक के कई इनाम हैं।
20 Crore bumper lottery : किस को मिले हैं इनाम
सरकारी गजट के अनुसार विजेताओं की बात करें तो पहला इनाम टिकट नंबर XC 138455 को मिला है।
इसके अलावा 1 करोड़ रुपये का दूसरा इनाम 20 विजेताओं को मिला है। इनमें
XA 226117, XA 528505, XB 182497, XB 359237, XB 413318, XC 103751, XC 203258, XC 239163, XC 312872, XC 362518, XD 241658, XD 286844, XE 130140, XJ 361121, XJ 407914, XJ 474940, XK 136517, XK 464575, XK 489087, XL 230208 नंबर शामिल हैं। वहीं 10 लाख रुपये का तीसरा इनाम भी 20 लोगों को ही मिला है।










