Savita Pandey : भोजपुरी स्टार सविता पांडेय की कहानी, कैसे संगीत और अभिनय की रूचि पहुंचा दिया प्रसिद्धि के शिखर तक

सविता पांडेय के जीवन, संघर्ष और सफलताओं के बारे में बताते हैं...

Savita Pandey : दक्षिण भारतीय सिनेमा की तरह ही भोजपुरी सिनेमा के अभिनेताओं का जादू लोगों के सिर पर चढ़ कर बोलता है। सिर्फ पर्दे और स्क्रीन पर ही नहीं, सार्वजनिक रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी इन स्टार्स को काफी सम्मान मिलता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अब उभरता हुआ नाम हैं सविता पांडेय। आइए उनके जीवन, संघर्ष और सफलताओं के बारे में बताते हैं।

दरअसल सविता पांडेय ने भोजपुरी सिनेमा और संगीत को काफी बदल दिया है। साफ-सुथरी भाषा शैली के साथ-साथ उनका साफ सुथरा डांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यही कारण ही कम ही दिनों में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है। भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार के साथ भी वे काम कर रही हैं।

सविता पांडेय भोजपुरी संगीत के दीवानों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध कलाकार हैं। बचपन में संगीत और अभिनय के प्रति जुड़ाव आज उनको इस क्षेत्र के मनोरंजन उद्योग के शिखर तक ले गया है। इसके पीछे उनकी मेहनत और हुनर दोनों ही हैं। सहजता के साथ अभिनय लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यही कारण है कि आजकल भोजपुरी के हर कार्यक्रम में जैसे सविता पांडेय जरूरी हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर दिखता उनके प्रति प्यार

सविता पांडेय के प्रति उनके दर्शकों का प्यार सोशल मीडिया पर भी दिखता है। क्योंकि उनकी कोई भी वीडियो या रील देखते ही देखते वायरल स्टेज तक पहुंच जाती है। हालांकि उन्होंने भोजपुरी मनारेंजन उद्योग के बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, लेकिन सविता पांडेय की पहचान अलग ही बनती चली गई। आने वाले दिनों में वे कई प्रोजेक्टस में नजर आएंगी। इसमें ऐसी फिल्में प्रमुख हैं, जो महिला प्रधान हैं।

पर्दे के पीछे का जीवन

भोजपुरी मनाेरंजन उद्योग से जुड़े लोगों की मानें तो पर्दे पर अपना जादू बिखेरने वाली सविता पांडे अब पर्दे के पीछे भी अपना हुनर दिखाने को तैयार हैं। यानी वे फिल्म व गाने निर्देशन के क्षेत्र में आने की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा फिल्मों की पठकथा लिखने के लिए भी वे तैयार हैं।

सादगी पड़ रही तड़क भड़क पर भारी

भोजपुरी मनोरंजन उद्योग हमेशा ही तड़क-भड़क से भरी रही है। वहीं सविता पांडेय ने अब अपनी सादगी से नई लकीर खींचने का काम किया है। क्योंकि वे सविता पांडेय के कपड़ों से लेकर गीत और अभिनय सब कुछ ही मर्यादित होता है। यही कारण है कि वे बिहार में युवाओं के बीच काफी प्रसिद्धी पा रही हैं।

उनका काम लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वे अब भोजपुरी सिनेमा के बड़े प्रोजेक्टस कर रही हैं। वे स्वयं भी कह चुकी हैं कि ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं, जिनको पूरा परिवार एक साथ बैठ कर देख सके।

साधारण परिवार की असाधारण प्रतिभा

सविता पांडे का जन्म बहुत ही साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता व्यवसायी और माता गृहणी हैं। ऐसे में कला के क्षेत्र में कोई पृष्ठभूमि नहीं होने के बाद भी उन्होंने अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। उन्होंने म्यूजिक एल्बमों में अपने काम की शुरूआत की और अपने हुनर के दम पर जल्द ही विज्ञापन से लेकर फिल्मों तक में जगह बना ली।

ऐसा कंटेंट जो सभी को पसंद आए

सविता पांडेय ने यह साफ कर दिया था कि वे पारिवारिक कंटेंट पर ही काम करेंगे। इसलिस हमेशा ही अपने प्रोजेक्ट में वे कंटेंट पर बहुत ध्यान देती हैं। उन्होंने इसको अपनी विशेषता बनाया और हमेशा जिस भी प्रोजेक्ट में काम किया, उसकी सामग्री ऐसी रखी कि जिसको पूरा परिवार एक साथ देख सके।

यह सिर्फ अभिनय में नहीं गीतों में भी किया गया। इसके कारण वे बिहार में महिला सशक्तिकरण का चेहरा बन कर उभरी हैं। निश्चित रूप से उनका काम भोजपुरी फिल्म और संगीत को नई दिशा देगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button