Gold Silver Price : सोने की कीमत 600 रुपए, चांदी की कीमतों में 1000 रुपए की गिरावट

सोने की कीमत 600 रुपए, चांदी की कीमतों में 1000 रुपए की गिरावट

Gold Silver Price Today :  देखें आज के ताजा भाव

दिवाली के बाद लगातार तीसरे दिन देश में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। पिछले 24 घंटों में सोने की कीमत 600 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1000 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा कम हो चुकी है। दिवाली और धनतेसर पर जहां 24 कैरेट सोना के भाव 1 लाख 32 हजार रुपए तक पहुंच गए थे तो अब ये कम होकर 1 लाख 23 हजार रुपए पर आ गए हैं। इसी तरह चांदी की कीमतें दिवाली से पहले 1 लाख 72 हजार रुपए थी, जो अब कम होकर 1 लाख 52 हजार रुपए तक आ गई हैं।

Gold Silver Price :  प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 23 हजार 354 रुपए रही। कल की बजाय आज सोना नीचे आ गया है। आज चांदी का भाव 1 लाख 51 हजार 450 रुपए रही। कल की बात करें तो कल चांदी के रेट 1 लाख 52 हजार 501 रुपए थे। चांदी के रेट भी गिरने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

आज का सोने-चांदी का भाव (Gold, Silver Rate Today)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 123354 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23K 122860 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 K 112992 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18K 92516 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 K 72162 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 151450 रुपये प्रति किलोग्राम

(Gold, Silver Rate Today)
(Gold, Silver Rate Today)

Gold Silver Price : वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के अनुसार सोने का वायदा बढ़कर 1,23,657 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी की वायदा कीमत भी बढ़कर 1,48,285 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण देश-विदेश की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियां हैं। (Gold, Silver Rate) वरिष्ठ एक्सपर्ट और एनालिसिस बताते हैं कि अधिक खरीद वाले स्तरों से भारी मुनाफावसूली होने और भारत एवं चीन के साथ अमेरिकी व्यापार वार्ता को लेकर उपजी नई उम्मीदों के कारण करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई है।

Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदते समय ये बातें रखें ध्यान

यदि आप बाजार से सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले आज के ताजा भाव देखें। इसके बाद हॉलमार्क का ही गोल्ड-सिलवर खरीदें। हॉलमार्क ही धातू की शुद्धता की निशानी है।

Gold, Silver Rate : गिरावट दर्ज

पिछले कुछ सप्ताह तक सोने की कीमत लगातार चढ़ती रही। अब इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की बात करतें तो एक सप्ताह में 8,455 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह 1,22,419 रुपये प्रति तोला पर पहुंच गया है। इस साल में लगातार मूल्य वृद्धी के साथ 17 अक्टूबर को भारतीय बाजार में सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 1,29,584 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई थी। यह अब तक की सबसे अधिक कीमत रही। वहीं 24 अक्टूबर भी सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखी गई। सोना प्रति दस ग्राम 935 रुपये सस्ता रहा। वहीं एक दिन पहले ही 23 अक्टूबर को सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 1,23,354 रुपये रही थी। (Gold Silver Price)  इसके साथ ही चांदी की कीमत भी कम हुई है। चांदी के भाव में प्रति किलोग्राम 3,700 रुपये की कमी आई है। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 1,47,750 रुपये रही। एक दिन पहले 23 अक्टूबर को चांदी प्रति किलोग्राम 1,51,450 तक बिकी थी। अब तक सबसे अधिक रहे भाव के मुकाबले चांदी प्रति किलोग्राम 30,350 रुपये तक कम हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि दीवाली जैसे त्योहार के बाद भारत में सोने व चांदी जैसी धातुओं की मांग कम हुई है। इसका सीधा असर कीमता पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button