Lado laxmi yojana : हरियाणा में एक नवंबर से मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

जींद जिला में 43 हजार महिलाओं करवाया पंजीकरण

Lado laxmi yojana : महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत की गई है। नवंबर महीने से पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। जो महिलाएं इसके लिए पात्र हैं, उनके बैंक खाते में 2100 रुपये प्रति महीना सरकार द्वारा डाले जाएंगे। महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल है। हालांकि इसके लिए अभी तक सिर्फ पंजीकरण प्रक्रिया ही चल रही है।

योजना को लेकर अधिकारी भी अपनी तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में जींद के एडीसी विवेक आर्य ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर समीक्षा कर स्थिति जानी। (haryana news) इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने सभी जिलों के उपायुक्तों और अतिरिक्त उपायुक्तों से योजना से जुड़े आवेदनों व प्रगति के बारे में रिपोर्ट ली। खुल्लर ने इस दौरान योजना के मोबाइल ऐप के उपयोग को और अधिक सरल व बेहतर बनाने के लिए भी अधिकारियों से सुझाव मांगे।

Lado laxmi yojana : जींद में  43 हजार पात्र महिलाओं का पंजीकरण

जींद के एडीसी विवेक आर्य के अनुसार जिला में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत इसके लिए 43 हजार पात्र महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। साथ पंजीकरण की गति बढ़ाने के लिए भी अधिकारियो को निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत अब गांवों मे साथ शहर में भी वार्ड के स्तर पर प्रशासन द्वारा विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इससे महिलाओं को पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही ऐसी महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिनको अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।

आर्य ने कहा कि योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को बहुत ही आसान बनाया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं घर बैठे ही पंजीकरण कर सकती है। इसके लिए आनलाइन आवेदन करने के लिए एप का प्रयोग किया जा सकता है। एप से आवेदन में भी परेशानी आने पर पात्र महिला नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, सीपीएल या कामन सर्विस सेंटर संचालक की मदद ली जा सकती है।योजना का पंजीकरण कराने से राशन कार्ड व हैप्पी कार्ड जैसी किसी भी योजना के लाभ पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Lado laxmi yojana : बैंक खाते में आएंगे 2100 रुपये

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं केा बैंक खाते में हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। हरियाणा की भाजपा सरकारी की यह अतिमहत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत एक नवंबर से 2100 रुपये का लाभ शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में यह योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का बड़ा व महत्वपूर्ण फैसला है। योजना के तहत महिला की उम्र 23 साल से अधिक होनी चाहिए और वह 15 साल से हरियाणा की निवासी हो। इस काम में तेजी लाने के लिए अब प्रशासन के स्तर ग्राम सचिव व पटवारियों को भी इसमें लगाया जाएगा। यह लोग महिलाओं के पंजीकरण में मदद करेंगे।

रोहतक में 49500 महिलाओं का पंजीकरण

योजना के तहत लाभ पाने के लिए अब तक अलग-अलग जिलों में महिलाएं पंजीकरण करवा रही हैं। इसमें रोहतक में 49500, सोनीपत में 44533, सिरसा जिला में 21000, कैथल में 30 हजार, कुरुक्षेत्र में 27000, फतेहाबाद में 30 हजार महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है। गुरुग्राम में 20 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button