1.34 लाख वाला iPhone 17 Pro मिल रहा मात्र 70 हजार रुपए में
बस करनी होंगी ये दो शर्तें पूरी, देखें पूरी डिटेल
iPhone 17 Pro Discount : आईफोन लवर के लिए बड़ी खुशखबरी है। आई फोन 17 प्रो का लेटेस्ट मॉडल आपको आधी कीमतों में मिल सकता है। इसके लिए आपको बस दो शर्तें पूरी करनी होंगी और इसके बाद यह फोन आपकी जेब में होगा। जी हां दोस्तो, आइए विस्तार से बताते हैं आपको कि iPhone 17 Price Discount ऑफर कैसे प्राप्त करें और कहां से खरीदें।
अगर आप आईफोन के शौकीन हैं तो आपके लिए यह बड़ा मौका हो सकता है। 1.34 लाख रुपए कीमत वाला यह आईफोन आपको मात्र 70 हजार रुपए में मिल सकता है। इसके लिए दो शर्तें आपको पूरी करनी पड़ेंगी। सबसे पहले तो आपको iPhone 17 Pro के फीचर के बारे में बता देते हैं।

iPhone 17 Pro के अंदर ये हैं फीचर्स
- 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, इसका रिजॉल्यूशन 2622×1206 पिक्सल है।
- iPhone 17 Pro में ट्रिपल कैमरा फ्यूजन सिस्टम है। इसमें 48MP मेन, 48MP अल्ट्रा वाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं।
- 12GB RAM और Wi-Fi 7, Bluetooth 6 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स इसे फ्यूचर प्रूफ बनाते हैं।
- Apple A19 Pro चिप से लैस है, जो 3 नैनोमीटर N3P प्रोसेस पर आधारित है।
- Pro Motion टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz तक का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, Always-On डिस्प्ले और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
- नया टेट्राप्रिज्म डिजाइन 8x ऑप्टिकल और 40x डिजिटल जूम देता है।
iPhone 17 Pro Price : क्रेडिट कार्ड पर मिल रही ये छूट
अब बात करें क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले डिस्काउंट की तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। दरअसल ट्रेड-इन ऑफर के साथ-साथ, इस कार्ड का इस्तेमाल करने पर 6,745 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इसक के बाद iPhone 17 Pro की कीमत और कम होकर 70,155 रुपये पर आ जाती है। यह भी एक बेहतर मौका है, जिसके जरिए आप कम रेट पर iPhone 17 Pro प्राप्त कर सकते हैं। तो आई फोन लवर एक्सचेंज और क्रेडिट कार्ड पर इस शानदार फोन को परचेज कर सकते हैं।

iPhone 17 Pro price discount : एक्सचेंज ऑफर पर ये है छूट
अगर आपके पास पुरान iPhone है और आपको इसको अपग्रेड करते हुए नया मोबाइल लेना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर एक्सचेंज ऑफर है। iPhone 17 Pro (256GB) पर आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में 58,000 रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। हालांकि यह छूट आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। वह लोग इस डील का फायदा उठा सकते हैं, जो ऐपल का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
आरेंज रंग वाला मॉडल (iPhone 17 Pro) हो रहा लोकप्रिय
बता दें कि Apple ने डेढ़ माह पहले ही आईफोन 17 की सीरीज लांच की थी। उस समय कंपनी ने 4 मॉडल अलग-अलग कलर के मार्केट में उतारे गए थे। उपभोक्ताओं को iPhone 17 Pro का ऑरेंज रंग वाला मॉडल काफी पसंद आया था और यही लोकप्रिय भी हो गया था। हर जगह iPhone 17 Pro की चर्चा सबसे ज्यादा हुई।










