Today Gold Silver Price : फिर गिरी सोना-चांदी की कीमतें, देखें आज के ताजा भाव
दिवाली के बाद 10 हजार से ज्यादा टूट चुकी कीमतें
Today Gold Silver Price : दिवाली के बाद सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है। शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जैसे ही बाजार खुले तो सोने-चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट देखने को मिली। दिवाली के बाद सोना 7 हजार से ज्यादा और चांदी 25 हजार से ज्यादा नीचे आ चुका है। देखें देश के विभिन्न बाजारों में आज यानि 27 अक्तूबर सोमवार को सोना-चांदी की कीमतें क्या रही।
सबसे पहले बात करते हैं प्रसिद्ध वेबसाइट और इंडिया की विश्वस्त वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की। आईबीजेए के अनुसार सोमवार को 24 कैरेट सोने की की कीमत 1 लाख 47 हजार 33 रुपए रही। वहीं चांदी की कीमत 1 लाख 47 हजार 33 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई। हालांकि शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय से सोमवार को बाजार खुलने तक सोना और चांदी (Today Gold Silver Price) दोनों की ही कीमतें कम हुई हैं। सोना जहां डेढ़ लाख था तो वहीं चांदी भी 1 लाख 52 हजार से नीचे खिसक कर 1.47 लाख पर आ गई है।
आज का सोने-चांदी का भाव (Today Gold Silver price)
शुद्धता रेट
सोना 24 K 121518 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 K 121031 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 K 111310 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 K 91139 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 K 71088 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 147033 रुपये प्रति किलोग्राम
अखिल भारतीय सर्राफा संघ में ये रहे सोने-चांदी के भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के भावों की सोमवार को दिल्ली में सोने के भाव 1 लाख 25 हजार 600 रुपए रहे। अगर इसमें टैक्स, लोकल मार्केट चार्ज और दूसरे सरचार्ज जोड़ें तो 1.46 लाख प्रति 10 ग्राम के पास सोने का ग्राहक प्राइस रहेगा। वायदा बाजार में सोने की कीमतें 1.22 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 1.45 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रही। वरिश्ष्ठ विशलेषक बताते हैं कि आगामी कुछ दिनों तक मार्केट का रुख सही रहेगा और सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है लेकिन यह सब अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी निर्भर करता है।
सोना-चांदी खरीद रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले तो जिस दिन सोने-चांदी की खरीददारी करने जा रहे हैं, उस दिन के सोना-चांदी के भाव पता करें। अपने नजदीकी बड़े शहर के रेट पता करने के बाद लोकल मार्केट में क्या भाव चल रहा है, इसकी जानकारी विभिन्न वेबसाइटों पर मिल जाती हैं। इसके बाद ही खरीददारी करें, क्योंकि सोने-चांदी की खरीद में तो एक-एक रुपया ऊपर-नीचे हो, तब भी फर्क पड़ता है। इसके बाद सोना-चांदी केवल होलमार्क का ही खरीदें। भविष्य में अगर सोना या आभूषण को रिसाइकिल भी करवाना पड़े तो उस दिन के ही मार्केट रेट मिलेंगे।










