क्या आपका फास्ट टैग KYV Update है
बेहद जरूरी है यह नया आप्शन
Fastag KYV Update : यदि आप कार या अन्य वाहन का प्रयोग करते हैं तो आपके लिए फास्ट टैग आपके लिए जीवन रेखा से कम नहीं है। जब भी वाहन लेकर निकलते हैं तो यह बात जरूर ध्यान में आती है कि फास्ट टैग रिचार्ज है या नहीं। रास्ते में पड़ने वाले टोल बेरियर से निकलने के लिए यह एक माध्यम है। ऐसे में फास्ट टैग सिर्फ एक सुविधा नहीं आपकी यात्रा का आधार बन गया है। इसको लेकर कई प्रचार की चर्चाए हैं। इनमें से एक है ।
Fstag KYV Update : फास्ट टैग सेवा निलंबित होने की उड़ रही चर्चाओं को एनएचएआई द्वारा नकार दिया गया है। वहीं एनएचएआई द्वारा फास्ट टैग उपभोक्ताओं के लिए KYV (Know Your Vehicles) की अपडेट प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया है। KYV एक प्रकार की KYC ही होती है। इसके तहत उपभोक्ता को वाहन से जुड़े हुए कई दस्तावेज जमा करने होते हैं। फास्ट टैग का किसी प्रकार से गलत प्रयोग नहीं हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई। अब प्रयोगकर्ताओं को फास्ट टैग ऐप या वेबसाइट से इसकी जानकारी देने की सुविधा है। यहां से लागिइन कर बहुत ही सरल तरीके से वाहन की जानकारी व दस्तावेज अपडेट किए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि फास्ट टैग को पिछले कुछ समय से कई प्रकार की अफवाहें उड़ रही हैं। इसमें कहा जा रहा है कि भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) द्वारा तय किए गए दिशानिर्देशों अनुसार जो फास्ट टैग नहीं हैं, उनकी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। इन अफवाओं के बीच NHAI ने विराम लगा दिया है। इसके साथ ही एनएचएआई की ओर से उपयोगकर्ताओं को राहत देने की बात सामने आई है। फास्ट टैग ऐसी सुविधा है, जिससे टोल का भुगतान किया जाता है।
यह इलेक्ट्रनिक टोल कलेक्शन टैग है। फास्ट टैग आरएफआईडी (RFID) तकनीक के आधार पर काम करता है और टोल प्लाजा पर भुगतान करता है। इससे भुगतान जल्दी होता है और नकदी का झंझट भी नहीं रहता। फास्ट टैग को खरीदने के अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं। अपनी सुविधा के अनुसार इसको लिया जा सकता है। इसके बाद में जरूरत के अनुसार रिचार्ज होता है या बैंक खाते से जोड़ दिया जाता है। इसके बाद यहीं से भुगतान होता रहता है।

Fastag KYV Update : जानें KYV के बारे में
KYV का अर्थ है कि नौ योर व्हीकल। यह प्रक्रिया KYC (Know Your Customer) की तर्ज पर ही है। फास्टैग के लिए यह सुविधा प्रयोगकर्ताओं दी जाती है। KYV के तहत उपयोकर्ता द्वारा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), गाड़ी की फोटो के साथ कुछ अन्य मांगी गई जानकारी भी देनी होती है। इनके आधार पर ही फास्ट टैग बनाया जाता है।
Fastag KYV Update : KYV अपडेट क्यों करें
फास्ट टैग को समय समय पर KYV को अपडेट करना चाहिए। इससे फास्ट टैग का किसी भी प्रकार से गलत प्रयोग रोका जा सकता है। भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI ने सभी गाड़ियों के लिए KYV अपडेट करने की एडवाइजरी दी है। ऐसा नहीं होने पर फास्ट टैग कैंसिल होने के साथ ब्लाक भी किया जा सकता है। ऐसा होने पर कई प्रकार की परेशानियां आ सकती हैं। फास्ट टैग बंद होने पर आपका वाहन टोल बेरियर को पार नहीं कर पाएगा। वहीं इसको तुरंत अपडेट करने में लंबा समय लग सकता है, जो अन्य वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ा सकता है। इससे बचने के लिए FASTag ऐप से इसको अपडेट कर लें।
इसके लिए एप में जाकर Account Setting से KYV के आप्शन का चुनाव करें। यहां कई प्रकार की जानकारी मांगी जाएगी। इसके अनुसार गाड़ी नंबर, लाइसेंस प्लेट नंबर, इंजन नंबर व अन्य जानकारी अपडेट कर दें। इसके बाद अंत में सबमिट का बटन आने पर इसको क्लिक करें। इससे फास्ट टैग अपडेट हो जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर नेशनल हाईवे हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर1033 पर संपर्क कर जानकारी ले लें।










