New Rule Aadhar Card : घर बैठे आधार कार्ड में बदलें नाम-पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर
देखें स्टेप वाइज पूरी जानकारी

New Rule Aadhar Card : आधार कार्ड में छोटे-मोटे बदलाव को लेकर लगने वाली लाइनें अब छंटने वाली हैं। जी हां, सरकार ने आधार कार्ड में बदलाव की प्रक्रिया को और ज्यादा सरल बना दिया है। इसके तहत अब हर कोई घर बैठे-बैठै ही आधार कार्ड में अपना नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर बदल सकता है। आइए आपको स्टेप वाइज बताते हैं किस तरह से आधार कार्ड में बदलाव कर सकते हैं।
हालांकि घर बैठे केवल ये छोटी-मोटी जानकारी ही आप दुरुस्त करवा सकते हैं। फिंगर प्रिंट, आइरिस, फोटो अपडेट के लिए जो आधार केंद्र पर ही जाना पड़ेगा, क्योंकि वहा पर बायोमीट्रिक जरूरी है लेकिन बता दें कि UIDAI ने घोषणा की है कि 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आधार अपडेट पूरी तरह फ्री रहेगा। कोई भी व्यक्ति बिना किसी अतिरिक्त चार्ज दिए आधार कार्ड की डिटेल में करेक्शन या सुधार करवा सकता है। आधार प्रणाली को आसान, सुरक्षित करने के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं।
New Rule Aadhar Card : पैन कार्ड के साथ आधार का लिंक अनिवार्य
बता दें कि सभी पैन कार्ड धारकों को अपना पैन कार्ड आधार के साथ लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो एक जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड अमान्य हो जाएगा। नए पैन कार्ड के लिए अप्लाई करते समय भी आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगी।

आधार कार्ड अपडेट करना है तो फॉलो करें ये स्टेप
- सबसे पहले माईआधार (My Aadhar) पोर्टल पर जाएं।
- अपना आधार नंबर लागइन करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा
- इसके बाद अपडेट आधार का विकल्प चुनें और उन क्षेत्रों को चुनें, जिसे अपडेट करना चाहते हैं
- अब संबंधित दस्तावेज अपलोड करें
- रिक्वेस्ट सबमिट करें। फिर आप ऑनलाइन प्रगति ट्रैक कर सकते हैं।
- वेरिफिकेशन के बाद आपके आधार प्रोफाइल में अपडेट स्वत: दिखने लगेंगे।
New Rule Aadhar Card : ये फीस की गई है निर्धारित
- आधार कार्ड (Aadhar Card) अपडेट करने की फीस- 75 रुपये
- नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करना है तो देने होंगे 125 रुपए।
- फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो अपडेट फ्री में होगा।
- पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 75 रुपये का शुल्क देना होगा।
- आधार कार्ड को रिप्रिंट करवाना है तो इसके लिए 40 रुपए शुल्क देना होगा।










