Road Infrastructure : देश में खराब सड़क बनाने वालों की अब नहीं खैर

टोल टैक्स से दोगुनी होगी कमाई

Road Infrastructure : देश भर में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर हमेशा ही लोगों की शिकायत रहती है। विभिन्न विभागों द्वारा सड़कों का निर्माण किया जाता है। हालांकि सड़क निर्माण करने वाली कंपनी का एक लाइबिलिटि पीरियड होता है, लेकिन काफी सड़कें इससे भी पहले ही टूट जाती हैं। इसको लेकर अब सरकार ने सख्ती का मूड बना लिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भविष्य को लेकर जानकारी दी है। नितिन गडकरी ने कहा है कि अगले दो साल में देश भर में टोल टैक्स से होने वाली कमाई दोगुना हो जाएगी। अभी तक देश भर में टोल टैक्स से हर साल 55000 करोड़ रुपये की कमाई होती है। वहीं अगले दो साल में यह राशि 140000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

गडकरी ने कहा कि देश में बड़े स्तर पर सड़कों का जाल बिछाया जाना है। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भारत में विश्व स्तरीय सड़क ढांचा तैयार किया जाना है। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। नितिन गडकरी ने हाल ही में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सम्मेलन में भाग लिया। यह सम्मेलन स्मार्ट रोड्स का भविष्य – सुरक्षा, स्थिरता और लचीलापन विषय पर रहा। इस दौरान चर्चा की गई कि देश में किस प्रकार लाभदायक, सुरक्षित, टिकाऊ व आरामदायक सड़कों का निर्माण किया जाए। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने साफ तौर पर कह दिया कि खराब सड़क बनाने व सही प्रकार से रखरखाव नहीं करने वाले ठेकेदारों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई सिर्फ ठेकेदार तक नहीं हाेगी। इसमें उन अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा, जो सड़क बनाने में जिम्मेदार हैं। अब उनके कार्यालय द्वारा ऐसे स्थानों की पहचान की जाएं जहां अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। इसके बाद इन पर काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए उनके द्वारा अपने कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

Road Infrastructure :  अर्थव्यवस्था का आधार इंफ्रास्ट्रक्चर

देश के विकास में सड़कों विकास सबसे महत्वपूर्ण होता है। सम्मेलन के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि बुनियादी ढांचा देश की अर्थव्यवस्था का आधार है। संचार, ट्रांसपोर्ट, बिजली, व पानी के क्षेत्रों में विश्व स्तरीय सुविधाएं तैयार होने पर ही उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इसके बल पर ही पैसा बाहर से देश में आएगा। उद्योग विकसित होने पर देश में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। यह कदम गरीबी को कम करने की दिशा में भी अहम होगा। इससे देश के लोगों की कमाई भी वृद्धि होगी।

Those who build bad roads in the country will no longer be spared.
Those who build bad roads in the country will no longer be spared.

Road Infrastructure : यह है भविष्य की योजना

सम्मेलन के दौरान सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने मजबूत सड़कों लेकर अपनी योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा अब प्लान 2027 लाने की तैयारी है। इसको जल्द ही लाया जाएगा। नई योजना यह है कि सड़क निर्माण में ऐसे कचरे का प्रयोग किया जाएगा, जो शहरों से निकलता है। इस कचरे की छंटाई कर अलग किया जाता है। सड़क एवं परिवहन मंत्री के अनुसार देश भर के 15 शहरों में 50 प्रतिशत पुराना ठोस कचरा पड़ा हुआ है। इस बारे में उनकी बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी हो चुकी है। अब ऐसी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना में बनाई जानी वाली सड़कों के लिए यह कचरा प्रयोग किया जा सकता है। गडकरी ने कहा कि भविष्य में ऐसी योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत सड़कों का निर्माण करने वाले ठेकेदारों को भी ऐसे निर्माण उपकरण खरीदने पर बिना ब्याज के कर्ज दिया जा सकता है। यह कर्ज 5 से 7 साल के लिए होगा। हालांकि इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए वित्त मंत्रालय स्वीकृति लेनी पड़ेगी।

Road Infrastructure :  पेट्रोल-डीजल का विकल्प

सम्मेलन के दौरान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि वे चाहते हैं कि ऐसे उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा मिले, जो पेट्रोल-डीजल की बजाये अन्य प्रकार के फ्यूल का प्रयोग कर चलाए जाएं। इसका सबसे बड़ा असर पदूषण के स्तर पर पड़ेगा। इसके अलावा जीवाश्म इंधन दूसरे देशों से खरीदने पर निर्भरता भी कम होगी।इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवथा पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button