Mausam Update : हरियाणा और राजस्थान में 2 दिन बारिश का अलर्ट, देखें पूर्वानुमान
बारिश के बाद होगा ठंड का आगाज
Haryana Rajasthan Mausam Update : हरियाणा और राजस्थान में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। आज और कल हरियाणा तथा राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार मौसम में परिवर्तन होगा और ठंड की शुरुआत होगी। वातावरण में स्मॉग के कारण आंखों में जलन हो रही है। अगर बारिश होती है तो कुछ हद तक स्मॉग का प्रभाव कम होगा।
हरियाणा में चौधरी चरण सिंह एग्रीकल्चर हिसार यूनिवर्सिटी (HAU) के मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि चार नवंबर की रात से मौसम में परिवर्तन होगा और आज रात तथा कल आंशिक बादलवाई के साथ कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होगी। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, बाकी जगह पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान मौसम (Mausam Update) खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। वहीं बता दें कि हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में हवा काफी जहरीली हो चुकी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है। अगर आज और कल बारिश होती है तो स्मॉग कुछ हद तक छंट जाएगा और जहरीली हवा साफ होने की संभावना बनी रहेगी।

Mausam Update : राजस्थान में यह रहेगा मौसम का मिजाज
राजस्थान के जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा, उदयपुर इलाके में एक दिन पहले भी बारिश (Rajasthan rain alert) हुई थी और आगामी दो दिन बारिश के आसार बने रहेंगे। IMD अपडेट के मुताबिक राजस्थान के सिरोही, सवाईमाधोपुर, दौसा, अलवर, जोधपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, करौली, सीकर, भरतपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, पाली, भीलवाड़ा, राजसमंद, जयपुर, नागौर, बारां जिलों में बरसात को लेकर येलो अलर्ट (Rajasthan Yellow Alert) जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
Mausam Update : इन राज्यों में क्या है मौसम का हाल, जानें
उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड में बारिश को लेकर अपडेट बता दें कि नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण पहाड़ी इलाके में मौसम का मिजाज बदलेगा। यहां बर्फबारी की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश भी कुछ इलाकों में देखी जा सकती है।










