WhatsApp का यह बदलाव बचाएगा साइबर अटैक से
Strict Account Settings लाया जा रहा है नया फीचर
WhatsApp : विश्व भर में सोशल मीडिया एप्लीकेशन WhatsApp का प्रयोग करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। WhatsApp द्वारा अपने उपभोक्ताओं को साइब सुरक्षा देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एक नया फीचर Strict Account Settings लाया जा रहा है। यह उपभोक्ता को साइबर अटैक से बचाएगा। साथ ही संदिग्ध एक्टिविटी का आभास होने पर भी यह फीचर WhatsApp यूजर्स को सावधान करेगा। इस फीचर को बीटा वर्जन में लाने की योजना है।
WhatsApp : तेजी से बदलते हाईटेक युग में हर रोज नई अपडेट आ रही हैं। इससे पुराने यूजर्स को भी नयापन महसूस होता है। इसके लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म अपने फीचर में बदलाव या अपडेट करते रहते हैं। अब इसी कड़ी में WhatsApp भी एक नया सिक्योरिटी फीचर लाने की योजना बना रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यही होगा कि WhatsApp यूजर्स को साइबर हमले से बचाव में मदद मिलेगी। इसके लिए कंपनी द्वारा Strict Account Settings नामक नया फीचर लाया जा रहा है। जो यूजर्स साइबर हमलावरों के निशाने पर होते हैं, उनको इस नए फीचर का खास लाभ होगा। इसके लिए नया फीचर WABetaInfo विकसित किया जा रहा है। WhatsApp पर आपके जानकार की फोटो लगाकर संदेश भेजने या आनलाइन अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह नया फीचर इन सभी प्रकार की ठगी से बचाने में सहायक होगा। इस प्रकार के मामलों के कारण सोशल मीडिया यूजर्स डरे रहते हैं। इसलिए काफी संभल कर इसका प्रयोग करते हैं। यह फीचर आने के बाद जहां साइबर सुरक्षा मजबूत होगी, वहीं कई प्रकार के नए फीचर भी मिल जाएंगे। इससे इंटरनेट के माध्यम से किए जाने वाले सभी कार्य आसान होंगे। अब देखना होगा कि यह सुविधा WhatsApp कब तक देगा।

WhatsApp : ऐसे काम करेगा नया फीचर
यह नया फीचर Strict Account Settings मोबाइल फोन में एक नया मोड उपलब्ध करवाएगा।
इसके माध्यम से यूजर्स एक ही टागल से अपने WhatsApp खाते में नए प्रकार क सिक्योरिटी सेटिंग्स लागू कर सकेंगे। अभी इसके लिए प्राइवेसी विकल्पों में अलग-अलग सेटिंग करनी पड़ती है। WhatsApp का नया फीचर IP Address Protection की सुविधा भी देगा। इससे काल के दौरान यूजर्स अपना IP Address छिपा सकते हैं। इस विकल्प चयन करने के बाद होने वाली व्हाट्सएप काल Address सर्वर के माध्यम से चलेंगी। इससे कोई भी व्यक्ति यूजर की लोकेशन का पता नहीं लगा पाएगा। साथ ही यह फीचर एक महत्वपूर्ण सुविधा यह देगा कि अनजान फोन नंबर से जो भी फोटो या अन्य फाइल आएंगी उनको अपने आप डाउनलोड नहीं किया जाएगा। साथ ही चैट में यदि यूजर के पास कोई Link आता है तो यह अपने आप नहीं खुल पाएगा। इससे भी IP एड्रेस अधिक सुरक्षित होगा। आज कल होने वाले साइबर हमलों में यह फीचर बहुत ही काम का हो सकता है।
WhatsApp : अज्ञात नंबर से आने वाली काल होंगी म्यूट
इस नए फीचर में तमाम सुरक्षा उपायों के साथ बहुत बड़ी सुविधा यह दी है कि अज्ञात नंबर से आने वाली काल अपने आप ही म्यूट हो जाएगी। इस फीचर का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि स्पैम या फ्राड फोन काल नहीं आएंगी। इससे होने वाली परेशानी से भी यूजर्स बच जाएंगे। साथ ही सुविधा मिलेगी कि जो फोन नंबर आपके फोन में सेव हैं, वही आपको अपने ग्रुप्स में जोड़ सकेंगे। इससे अनावश्यक ग्रुप्स की भीड़ नहीं होगी। साथ इसमें प्राइवेसी Controls का भी फीचर रहेगा। सबसे बड़ी सुरक्षा Two-Step Verification Auto Enable विकल्प से होगी। यह आप्शन अपने आप ही एक्टिव हो जाएगा। इससे फोन को अतिरिक्त सुरक्षा मिल सकेगी। नए फिचर से बिना नंबर के भी किसी व्यक्ति को सर्च कर उसको काल किया जा सकेगा। इस विकल्प को विकसित किया जा रहा है और इसका अपडेट आने में समय लग सकता है। इसके लिए यूजर्स को अभी इंतजार करना होगा।










