Weather update : उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, फतेहपुर सबसे ठंडा, 7.8 डिग्री तापमान
हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज
Weather Update : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदल गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। हरियाणा–पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों में फतेहपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां 7.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आइए बताते हैं किस राज्य में ठंड का कैसा असर है और कितने डिग्री तक तापमान चल रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ के बाद ठंड का असर (Weather Update) साफ दिखाई दे रहा है। बात करें हरियाणा की तो हरियाणा में सबसे कम तापमान हिसार में दर्ज किया गया है। हिसार में रात का तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंच रहा है। महेंद्रगढ़ में 8.6 डिग्री और सिरसा में 9.9 डिग्री के आसपास तापमान रहा। इसके अलावा जींद, रोहतक, करनाल और गुरुग्राम में भी रात का तापमन 10 डिग्री के आसपास पहुंचने लगा है।
Weather Update : राजस्थान में ये है ठंड का असर
राजस्थान राज्य का फतेहपुर का इलाका सबसे ठंडा इलाका (Coldest Area of India) दर्ज किया गया है, क्योंकि यहां तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा सीकर में 7.5 डिग्री और श्रीगंगानगर में 8 डिग्री तक तापमान पहुंचा है। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में से राजस्थान में ही सबसे ज्यादा ठंड (Weather Update) का असर दिख रहा है। जयपुर, कोटा, जोधपुर में फिलहाल तापमान नीचे तो नहीं आया है लेकिन सुबह और देर शाम को ठंडी हवाओं का असर साफ देखा जा सकता है।

Weather Update : पंजाब में फरीदबोट सबसे ठंडा इलाका
बात करें पंजाब राज्य की तो पंजाब में बठिंडा में 8.4 डिग्री और फरीदकोट में 8 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है। हालांकि पटियाला, अमृतसर, लुधियाना जैसे बड़े शहरों में भी तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच चल रहा है। पहाड़ी क्षेत्र के बाद अब मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप दिखाई देने लगा है।
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में भी 10 डिग्री तक आया तापमान
उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर अब बढ़ने लगा है। यूपी के इटावा में 8.4°C तापमान पहुंच गया जबकि कानपुर, बरेली, अलीगढ़ और आगरा जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 12°C के बीच चल रहा है। हालांकि लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में अभी भी 13 से 15 डिग्री तक तापमान चल रहा है लेकिन आगामी कुछ दिनों में यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

Haryana Weather Update : हरियाणा में ये रहा विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान
- हिसार 8.2°C
- महेंद्रगढ़ 8.6°C
- जगदीशपुर 8.9°C
- सिरसा 9.9°C
- कर्नाल 10.6°C
- गुरुग्राम 11.1°C
- कैथल 11.4°C
- पंचकूला 11.5°C
- जींद 11.5°C
- रोहतक 11.6°C
- पलवल 11.6°C
- महेन्द्रगढ़ 12.2°C
- फरीदाबाद 12.5°C
- पानीपत 13.8°C
- अंबाला 14.8°C
Punjab Weather Update : पंजाब में यह रहा विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान
- फरीदकोट 8.0°C
- भटिंडा 8.4°C
- रोपड़ 8.4°C
- होशियारपुर 9.2°C
- फिरोजपुर 9.8°C
- फरीदकोट 9.8°C
- अमृतसर 10.2°C
- पटियाला 10.3°C
- बलोवाल सौंखरी 10.4°C
- मानसा 10.7°C
- गुरदासपुर 11.0°C
- चंडीगढ़ 11.0°C
- भटिंडा 11.1°C
- सामराला 11.6°C
- लुधियाना 11.8°C
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में यह रहा विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान
- फतेहपुर 7.0°C
- सीकर 7.5°C
- श्रीगंगानगर 8.0°C
- पाली 8.5°C
- सिरोही 8.8°C
- अलवर 9.0°C
- करौली 9.5°C
- चूरू 9.7°C
- पिलानी 10.2°C
- अन्ता बारां 10.3°C
- झुंझुनूं 10.5°C
- अजमेर 10.4°C
- जालौर 11.2°C
- भीलवाड़ा 11.6°C
- चित्तौड़गढ़ 11.4°C
- जोधपुर 12.2°C
- जालोर 11.2°C
- जयपुर 13.8°C
- डूंगरपुर 13.1°C
- बीकानेर 14.6°C
- जैसलमेर 14.7°C
- कोटा 15.0°C
- बाड़मेर 17.1°C
Uttar Pardesh Weather Update : उत्तर प्रदेश के जिलों में यह रहा रात्रि का तापमान
- इटावा 8.4°C
- कानपुर नगर 10.0°C
- बुलंदशहर 11.0°C
- बरेली 11.1°C
- शाहजहांपुर 12.0°C
- प्रयागराज 12.0°C
- अलीगढ़ 12.2°C
- सुलतानपुर 12.3°C
- झांसी 12.4°C
- आगरा 12.5°C
- मेरठ 12.5°C
- हरदोई 13.0°C
- बाराबंकी 13.0°C
- वाराणसी एयरपोर्ट 13.0°C
- फुरसतगंज 13.4°C
- लखनऊ 13.6°C
- वाराणसी BHU 13.8°C
- बहराइच 13.8°C
- मुज़फ़्फरनगर 14.2°C
- हमीरपुर 14.2°C
- गोरखपुर 14.5°C
- फतेहगढ़ 14.8°C
- बस्ती 15.0°C
- कानपुर IAF 15.6°C
- लखीमपुर खीरी 16.0°C
- अयोध्या 17.0°C










