white collar terror का पर्दाफाश करने वाले आईपीएस Dr G.V. Sundeep Chakravarthy की कहानी

आतकंवाद व ड्रग माफिया से लड़ाई का लंबा इतिहास

white collar terror :  दिल्ली में हुए धमाके में जहां कई जान चली गई, वहीं पूरे देश को झकझौर दिया। इससे आतंकवाद का एक नया रूप भी लोगों के सामने आया। इसको आज वाइट कालर टेरर के नाम से जाना जा रहा है। देश को अस्थिर करने और लाखों जिंदगियों को समाप्त करने की इस साजिश को एक आईपीएस अधिकारी ने अपने कुशल नेतृत्व से पकड़ लिया। हालांकि दिल्ली में लालकिला के पास हुए कार धमाके को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। जानते हैं कहानी बड़ी आतंकी घटना का पर्दाफाश करने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डा. जीवी संदीप चक्रवर्ती की।

इस नए टेरर माड्यूल का भंडाफोड़ हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ है। एक सप्ताह पहले ही हुई इस कार्रवाई में आतंकवाद के नए रूप वाइट कालर टेरर का खुलासा हुआ। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इसमें नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि इस माड्यूल के तार हरियाणा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर व उत्तर प्रदेश तक जुड़े हुए हैं।

इस माड्यूल को पकड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वाइट कालर टेरर के आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आतंकवादी चिकित्सक पेशे से संबंध रखते हैं। इस जांच के दौरान 2900 किलोग्राम इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाने का सामान, स्वचालित राइफल्स भी बरामद हुई है। इसके अलावा आरोपियों की जांच में अब इनके तार बड़े आतंवादी आकाओं से जुड़े होने का आभास हो रहा है। अब तक हुई जांच में कश्मीर के कई चिकित्सकों के नाम भी जुड़ रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी की जा रही है। इनमें डा. मुजम्मिल, अदील अहमद राथर के अलावा लखनऊ की डा. शाहीन शाहिद को भी अरेस्ट किया गया है।

white collar terror : 2014 बैच के आइपीएस हैं डा. संदीप चक्रवर्ती

इस पूरे माड्यूल को पकड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डा. संदीप चक्रवर्ती 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे फिलहाल श्रीनगर में बतौर (ssp) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तैनात हैं। Dr G.V. Sundeep Chakravarthy ने अपनी सेवा के दौरान आतंकवाद और ड्रग्स के खिलाफ लंबा संघर्ष किया है। इस धंधे से जुड़े हुए बड़े लोगों पर भी कार्रवाई की गई है।

IPS जीवी संदीप चक्रवर्ती
IPS जीवी संदीप चक्रवर्ती

                                                                                                                white collar terror : 1 महीना पहले ही हुआ आभास

आज हम जिस वाइट कालर टेरर की बात कर रहे हैं, इसको श्रीनगर के एसएसपी Dr G.V. Sundeep Chakravarthy ने एक महीना पहले ही भांप लिया था। इसी का परिणाम है कि पुलिस की कार्रवाई के कारण आज लाखों जान बच गई। यदि आतंवादी अपने मंसूबों में सफल हो जाते तो पता नहीं कितने बड़े स्तर पर नुकसान हो सकता था।

white collar terror : एक महीना पहले यानी अक्टूबर 2025 में ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टरों का है। सुरक्षा बलों को धमकियां देते हुए पोस्टर जारी किए गए। इस पर SSP डा. जीवी संदीप चक्रवर्ती ने इस घटना को सामान्य नहीं समझा। यहीं से उनकी तेज तर्रार पुलिस अधिकारी की छवि और अधिक प्रबल हो गई। यही वह पोस्टर हैं, जिनके माध्यम से आतंकवाद के नए माड्यूल वाइट कालर टेरर को बेनकाब कर दिया। दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। अक्टूबर 2025 नजर आए यह पोस्टर आतंकवाद के बड़े नेटवर्क को बेनकाब करने का माध्यम बने। यह पोस्टर दिखने पर एसएसपी Dr G.V. Sundeep Chakravarthy ने गंभीरता से जांच करवाई। सीसीटीवी की जांच करने पर पोस्टर लगाने वाले लोगों की पहचान हो गई। यही जांच बाद में फरीदाबाद तक पुलिस को ले आई।

white collar terror :  IPS जीवी संदीप चक्रवर्ती के बारे में

एसएसपी Dr G.V. Sundeep Chakravarthy 2014 बैच के IPS अधिकारी हैं। अपनी दिलेरी के कारण हमेशा ही छाए रहेते हैं। पहलगाम हमले से जुड़े आतंवादियों के सफाए के लिए चलाए आपरेशन महादेव में भी Dr G.V. Sundeep Chakravarthy की अहम भूमिका रही। इस आपरेशन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसएसपी Dr G.V. Sundeep Chakravarthy को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया था। डा. संदीप चक्रवर्ती शुरू से ही तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी रहे हैं। ट्रेनिंग के समय एकेडमी में भी उनकी विशेष छवि रही। इसके बल पर ही उनको 6 गैलेंट्री मेडल मिल चुके हैं।

white collar terror : डाक्टर से बने पुलिस अधिकारी

एसएसपी Dr G.V. Sundeep Chakravarthy यूं तो चिकित्सीय पेशे से जुड़े परिवार से आते हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश राज्य के कुरनूल जिले में हुआ। माता-पिता दोनों स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े रहे। इनके पिता डा. जीवी रामा गोपाल राव सरकारी अस्पताल में रेजिडेंट मेडिकल आफिसर (RMO) से सेवानिवृत हैं। वहीं मां पीसी रंगम्मा भी स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी सेवानिवृत हुई हैं। इसके चलते ही पहले Dr G.V. Sundeep Chakravarthy चिकित्सा क्षेत्र में चले गए। उनकी शुरूआती पढ़ाई कुरनूल हुई और कुरनूल के ही मेडिकल कॉलेज से MBBS की। 2010 में चिकित्सक के रूप में उन्होंने काम करना शुरू किया। इसके बाद 2014 में IPS अधिकारी के तौर पर नियुक्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button