Focus In Studies : ऐसे करें पढ़ाई कभी नहीं भूलेंगे
पढ़ाई में फोकस के लिए अपनाएं यह तरीके
Focus In Studies : सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और यह मौसम पढ़ाई के लिए काफी उपयुक्त है। रातें लंबी होती हैं, ऐसे में पूरी नींद के साथ पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। कुछ लोग ऐसे होते हैँ, वे पढ़ते तो काफी हैं, लेकिन पढ़ी हुई चीजें व फैक्टस उनको याद नहीं रहते। ऐसे में परीक्षा के दौरान उनका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुसार नहीं आता। ऐसे में पढ़ाई के दौरान सही तकनीक जरूरी है।
अकसर हम देखते हैं कि घर में बच्चों को पढ़ाई के दौरान बार-बार टोकना पड़ता है। बच्चे बढ़ाई करते हुए या तो सोने लगते हैं, या फिर कुछ अन्य काम शुरू कर दते हैं। इससे साफ है कि उनका फोक्स पढ़ाई पर नहीं हो पाता। यह बहुत ही गंभीर विषय होता है। बच्चे पढ़ाई करते हैं, लेकिन उनका फोक्स नहीं होने के कारण पढ़े गए तथ्य व जानकारी उनको याद ही नहीं रहती। इससे प्रदर्शन खराब होता है और बच्चे का मन पढ़ाई से उखड़ने लगता है।
Focus In Studies : ऐसे में पढाई के लिए माइंड पैपिंग, फ्लैशकार्ड व पोमोडोरो जैसी तकनीक अनाई जा सकती है।
पढ़ाई में एकाग्रता के लिए जरूरी है कि शरीर स्वस्थ हो। सही समय पर भूख लगे और पूरी नींद ली जाए और व्यसनों से दूर रहें। पेट सही प्रकार से साफ होना भी जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर पढ़ाई में मन नहीं लगता। एकाग्रता बढ़ाने के लिए शरीर को फिट रखना हाता है। ताकि पढ़ाई को दिए जाने वाले समय का सही प्रयोग हो सके। इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले विषय को समझें।

रट्टा लगाने की बजाय विषय के मूल सिद्धांतों को सही प्रकार से समझ लेना चाहिए। इसके अनुसार ही खुद से नोट्स बनाएं। इससे विषय को याद रखने में आसानी होती है। बार-बार अभ्यास जरूरी है। एक विषय को बार बार पढ़ने से फैक्टस याद रहते हैं। कुछ लोग अकेले पढ़ने में एकाग्रचित नहीं हो पाते। ऐसे लोगों को चाहिए कि वे ग्रुप स्टडी करें। दोस्तों के साथ मिल कर पढ़ाई करने से प्रतिस्पर्धा तो आती ही है, साथ साथ यदि कोई डाउट्स रहते हैं तो इनको आपस में ही क्लियर कर सकते हैं।
इसे याद रखना भी आसान होता है। जो विषय याद करने में परेशानी आती है, उसके लिए आइने का प्रयोग कर सकते हैं। आइने के सामने खड़े हो कर स्वयं को ही अच्छी प्रकार से पूरा विषय समझाएं। सबसे जरूरी काम शरीर को चुस्त रखना है। इसलिए नियमित खेल व योगाभ्यास करें। ध्यान लगाने से यादाशत अच्छी होगी। विद्यार्थी के लिए भोजन बहुत बड़ा कारक है। हल्का व अच्छा भोजन लें।
Focus In Studies : पढ़ाई के दौरान ध्यान केंद्रित रखें
विषय को सही प्रकार से याद करने के लिए जरूरी है कि ध्यान एक ही काम पढ़ाई में हो। जिस समय पढ़ाई करें, दूसरे कामों में मन नहीं लगाएं। एकाग्रता के साथ पढ़ाई नहीं होने से चीजें याद नहीं होती। इसको मल्टीटास्किंग कहते हैं। एक समय में कई कार्यों में लगे रहने से पढ़ाई के परिणाम सही नहीं आते। विशेषकर सोशल मीडिया के दौर में बार-बार मोबाइल फाेन देखने से बचें। हो सके तो पढ़ाई के दौरान इस प्रकार के गजैट्स को दूर रखें।
Focus In Studies : पोमोडोरो तकनीक अधिक प्रभावशाली
पढ़ाई के दौरान एकाग्रता सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए पोमोडोरो तकनीक अपाई जा सकती है। यह काफी प्रभावशाली रहती है। इसके पढ़ाई के दौरान 30 से 40 मिनट में छोटा ब्रेक लें। यह ब्रेक पांच मिनट का हो सकता है। इससे पढ़ाई में मन लगा रहता है। लेकिन ध्यान रहे यह ब्रेक है। इसमें स्वयं को किसी दूसरे काम में नहीं लगाएं।
Focus In Studies : टैक्टस के साथ फोटो भी पढ़ें
कई लंबे विषय को पढ़ते हुए बोरियत होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि पढ़ाई को रूचिकर बनाया जाए। इसके लिए सबसे आसान तरीका है माइंड पैपिंग का। जो भी ऐसा महत्वपूर्ण विषय है, उसके अनुसार फोटो भी तलाश लें। इनके माध्यम से विषय को समझें। यह लंबे समय तक याद तो रहेगा ही साथ में दोहराव में भी मदद करेगा।










