Vande Bharat Express Train : पूरे भारत में दौड़ रही 164 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
किन शहरों के बीच चल रही ज्यादा वंदे भारत, देखें सभी के रूट
Vande Bharat Express Train : देश में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक यात्रियों की डिमांड पर बेहतर सुविधा देने के लिए 164 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। यात्रियों का भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रूट पर रवाना किया था। आइए बताते हैं कि किन रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।
मेक इन इंडिया के तहत भारत ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ग्लोबल हाई-स्पीड की तरफ अग्रसर है। हालांकि चीन के विशाल नेटवर्क और उसकी ट्रेनों की रफ्तार की तुलना में दोनों के बीच बड़ा फर्क दिखाई देता है लेकिन वह दिन दूर नहीं, जब यह फर्क खत्म हो जाएगा, क्योंकि रेलवे में लगातार अमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।
8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखा रवाना किया था। ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। इससे लोगों का आना-जाना आसान होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देश भर में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।

Vande Bharat Express Train : इन शहरों तक पहुंच चुकी है वंदे भारत ट्रेन
- उदयपुर – जयपुर
- तिरुनेलवेली – मदुरै – चेन्नई
- हैदराबाद – बेंगलुरु
- काचीगुड़ा – यशवंतपुर
- विजयवाड़ा – चेन्नई
- पटना – हावड़ा
- फिरोजपुर – दिल्ली
- एर्नाकुलम – बेंगलुरु
- अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल
- मैंगलोर – तिरुवनंतपुरम
- सिकंदराबाद – विशाखापत्तनम
- मैसूर – चेन्नई सेंट्रल
- पटना – लखनऊ
- कासरगोड – तिरुवनंतपुरम
- रांची – हावड़ा
- जामनगर – अहमदाबाद
- नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा
- वाराणसी – खजुराहो
- लखनऊ – सहारनपुर
- न्यू जलपाईगुड़ी – पटना
- पुरी – विशाखापत्तनम
- पुरी – राउरकेला
- रांची – वाराणसी
- खजुराहो – दिल्ली (निजामुद्दीन)
Vande Bharat Express Train : नई वंदे भारत के ये हैं रूट
- बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस इस मार्ग पर सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे भारत के महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी।
- लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के बीच चलेगी।
- फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी को पंजाब के फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ेगी।
- दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा देगा।
Vande Bharat Express Train : चीन और भारत की ट्रेनों की स्पीड में ये है फर्क
वंदे भारत ट्रेनों की स्पीड यूं तो 130 किलोमीटर से 180 किलोमीटर प्रतिघंटा है लेकिन चीन में CRH या फक्सिंग ट्रेनों की संख्या की तुलना में बहुत कम है। चीन में ट्रेनें 350 से 450 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ रही है। हमारे देश में वंदे भारत अपनी पूरी स्पीड से इसलिए नहीं दौड़ पाती क्योंकि मौजूदा भारतीय ट्रैक इसके लिए पूरी तरह से अपग्रेड नहीं किए गए हैं।
चीन में हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए डेडिकेटेड और एडवांस ट्रैक नेटवर्क है लेकिन हमारे देश में अभी सिस्टम इतना अपडेटेड नहीं है। हाई-स्पीड नेटवर्क न होने के कारण वंदे भारत ट्रेन फिलहाल जो ट्रैक बने हैं, उन पर ही दौड़ रही है। यहां पर आकर चीन और भारत के बीच गैप आ जाता है। वंदे भारत सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनें हैं। इनका उद्देश्य इस श्रेणी में यात्रियों को बेहतर अनुभव देना और यात्रा का समय कम करना है।










