India Weather Update : देश के इन राज्यों में बारिश की संभावन

उत्तर भारत में बढ़ रही कड़ाके की ठंड, जानें देश भर में मौसम का हाल

India Weather Update : नवंबर महीना बीतने को है और ऐसे में पूरे उत्तर भारत में सर्दी लगातार बढ़ रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के चार राज्यों में बारिश का भी पूर्वानुमान दिया है। इसका असर देश भर में पड़ेगा और सर्दी बढ़ेगी। साथ ही धुंध का प्रभाव भी बढ़ेगा। लगातार कम हो रहे तापमान में ठिठुरन बढ़ रही है। ऐसे में आईए जानते हैं देश भर में मौसम का हाल।

समय के साथ सर्दी का प्रभाव भी बढ़ रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। (Weather Update) इससे आने वाले दिनों में सर्दी और अधिक बढ़ेगी। इसका असर जनजीवन पर भी दिखेगा। हालांकि 22 नवंबर को दिन के समय उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में गर्म रहा। ऐसे में अब एकदम से सर्दी बढ़ेगी। कड़ाके की ठंड शुरू होने जा रही है।

Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 23 नवंबर के लिए दिए अपने पूर्वानुमान में कई बदलावों के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग की अपडेट के अनुसार देश के अधिकतर हिस्सों में ठंड बढ़ेगी और चार राज्यों में बारिश होगी। एक ओर जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी चल रही है, वहीं मैदानी हिस्सों में कड़ाके की ठंड दस्तक दे रही है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में लगातार तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में हरियाणा, दिल्ली, यूपी और बिहार जैसे राज्यों में शीतलहर चल सकती है। (India Weather) मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी भी जारी की है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आएगी। हालांकि हरियाणा व इसके साथ लगते राजस्थान के कई क्षेत्रों में तापमान पहले ही 10 डिग्री से नीचे जा चुका है।

इन राज्यों में बारिश की संभावन
इन राज्यों में बारिश की संभावन

इसके साथ ही देश के दक्षिण के राज्यों तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड का भंयक रूप देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत के राज्यों में शीत लहर चलने से लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। इसके लिए लोग तैयारी भी कर रहे हैं।

घरों में गर्म पानी के साथ-साथ घरों को गर्म रखने के लिए अनेक उपकरणों की खरीद जोरों पर चल रही है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके लगते राज्यों यूपी और हरियाणा के साथ बिहार में भी सुबह और शाम का तापमान लगातार घट रहा है।

India Weather Update : इन राज्यों में 25 नवंबर का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी मौसम अपडेट के अनुसार दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह 24 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव में बदल सकता है। इसका प्रभाव मौसम पर पड़ेगा और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर 22 नवंबर देर शाम एक कम दबाव का क्षेत्र बनने बन गया है। इस पर मौसम विभाग द्वारा नजर रखी जा रही है। इसका प्रभाव बारिश के रूप में आ सकता है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है।

India Weather Update : दिल्ली के तापमान में गिरावट

आसपास के क्षेत्रों के साथ ही दिल्ली के तापमान में भी गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार
दिल्ली में 23 नवंबर को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान सुबह 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। इससे प्रदूषण में हल्की राहत मिल सकती है। साथ ही उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलेगा। सुबह-शाम के समय तापमान में लगातार कमी दर्ज की जाएगी। साथ ही कोहरे का भी असर उत्तर प्रदेश में दिखेगा। इसी प्रकार हरियाणा में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button