New Labour Codes : आपकी सेलरी में होगा बड़ा बदलाव
नया वेज कोड लागू होने से बदला नियम, PF और ग्रेच्युटी की राशि बढ़ेगी
New Labour Codes : यदि आप निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। आपकी सेलरी को लेकर बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके लिए नया वेज कोड लागू किया गया है। इससे सेलरी कम होने की संभावना है, लेकिन घबराएं नहीं। सेलरी कम होती है तो आपको पीएफ और ग्रेच्युटी में अधिक लाभ मिलेगा।
मतलब यह हुआ कि रिटायरमेंट के बाद या कंपनी छोड़ने के बाद आपको अधिक पैसे मिलेंगे। यह राशि आपके खाते में बचत के रूप में रहेगी। दरअसल नए लेबर कानून में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके तहत यह अनिवार्य किया गया है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी उनके कुल CTC का कम से कम 50 % हो।
या फिर उतनी प्रतिशतता हो जो सरकार आगे नोटिफाई करेगी। ऐसे में आपकी सेलरी के साथ PF (प्राविडेंट फंड) और ग्रेच्युटी पर भी इसका सीधा पड़ेगा। पीएफ और सेलरी का निर्धारण बेसिक सेलरी के आधार पर होता है। साथ ही इससे ग्रेच्युटी भी निर्धारित होती है। हालांकि जब आप नौकरी छोड़ेंग तो आपको अच्छी खासी राशि मिलेगी। यह राशि वही जो आप हर महीने कंपनी से लेते, लेकिन अब इसको एक साथ एकत्रित कर आपको दिया जाएगा। ऐसे में यह राशि आपके नए काम में मदद कर सकती है।
New Labour Codes : इस का असर आपके अगले महीने की सेलरी पर ही पड़ सकता है। हालांकि इसका लंबे समय में लाभ होगा, लेकिन नियमित खर्च भी संतुलित करने होंगे। इसमें घर के अन्य खर्चों के साथ जाने वाली ईएमआई भी शामिल हैं। क्योंकि नए वेज कोड लागू होने पर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी CTC (कास्ट टू कंपनी) का 50 % होना जरूरी है। इससे PF और ग्रेच्युटी की राशि बढ़ जाएगी।
इसका सीधा लाभ लंबे समय के बाद दिखेगा। हालांकि कैश इन हैंड सेलरी पर कुछ कैंची चल सकती है। नियमों के नोटिफाई होने पर अब नए नियमों के अनुसार कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिए तय सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव किया जाएगा। कुल मिलाकर सरकार ने यह नए नियम कर्मचारियों को लाभ पहुंचने के लिए बनाए हैं।
अभी तक की व्यवस्था के अनुसार कुछ कंपनियाें द्वारा अपने कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कम रखी जाती थी। हालांकि एचआरए, डीए जैसे मदों में राशि बढ़ा कर कुल भुगतान अधिक किया जाता था। बेसिक सेलरी कम होने पर कंपनी द्वारा PF और ग्रेच्युटी पर कम राशि करनी पड़ती है। नए नियम बनने के बाद कंपनी द्वारा की जा रही इस चालाकी को रोका जा सकेगा।

New Labour Codes : लागू हो गया है नियम
कर्मचारियों और कंपनियों के लिए बनाए गए यह नियम कोड आन वेजेस शुक्रवार से लागू हो चुके हैं। वहीं इसके सभी नियम अगले 45 दिनों सरकार द्वारा नोटिफाई किए जाएंगे। इसके बाद सभी कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों की सेलरी नए नियमों के अनुसार निर्धारित करने पड़ेंगे।
यह नियम लागू होने के बाद सभी लेबर कोड में सेलरी एक जैसी होगी। इसमें बेसिक सेलरी के साथ डीए डियरनेस अलाउंस साथ्ज्ञ में रिटेनिंग अलाउंस को भी जोड़ा जाएगा। कुल सैलरी का कम से कम 50 % हिस्सा वेतन में गिना जाएगा। ग्रेच्युटी और सोशल सिक्योरिटी कैलकुलेशन सभी प्रकार के लाभ जोड़े जाएंगे, लेकिन HRA और कन्वेयंस अलाउंस इसमें शामिल नहीं हरेंगे।
New Labour Codes : एक साल नौकरी पर भी ग्रेच्युटी
कर्मचारियों को सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अब एक साल नौकरी करने पर भी उनको ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाएगा। इससे पहले 5 साल तक नौकरी करने पर ही ग्रेच्युटी का लाभ मिलता था। इसको अब एक साल कर दिया गया है। ऐसे में यदि कर्मचारी नौकरी या कंपनी बदलता है तो उसको पांच साल का इंतजार नहीं करना होगा। एक साल में ही ग्रेच्युटी का लाभ मिल जाएगा। पहले पांच साल पूरे होने से पहले नौकरी छोड़ने पर पूरे समय का कोई लाभ नहीं मिलता था।










