UP Teacher Recruitment : उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की बंपर भर्ती 24 नवंबर से करें आवेदन

एडेड जूनियर हाई स्कूलों शिक्षक लगने के लिए जानें पूरी जानकारी

UP Teacher Recruitment : उत्तर प्रदेश सरकार सरकार द्वारा बड़े स्तर पर शिक्षकाें की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भर्ती एडेड जूनियर हाई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। इसके लिए आनलाइन आवेदन 24 नवंबर से शुरू होंगे। जूनियर एडेड स्कूलों में 1515 शिक्षकों की भर्ती होनी है। इनमें 1262 सहायक अध्यापक और 253 प्रधान अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। यदि आप भी इसके लिए योग्य हैं तो आवेदन कर सकते हैं।

एडेड जूनियर हाई स्कूलों में भर्ती की प्रक्रिया पिछले लंबे समय से नहीं हो पा रही थी। इसको अब शुरू कर दिया गया है। इसके तहत 1515 शिक्षकाें की भर्ती की जानी है। भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू होगी। इस भर्ती में 253 प्रधान अध्यापक और 1262 सहायक अध्यापक की भर्ती उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा की जानी है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई हैं।

1515 Junior High School Posts Recruitment : उत्तर प्रदेश के एडेड जूनियर हाई स्कूलों में भर्ती को लेकर युवा पिछले लंबे समय इंतजार कर रहे थे। अब उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा निदेशालय ने इस भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत 24 नवंबर से आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

हालांकि सरकार द्वारा 2021 में भर्ती आयोजित परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद 2022 में संशोधित परिणाम जारी किया गया। अब पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत 253 प्रधाना अध्यापक और 1262 सहायक अध्यापक पदों पर चयन किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया पिछले साल से लटकी हुई थी।

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की बंपर भर्ती
उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की बंपर भर्ती

UP Teacher Recruitment : 14 दिसंबर तक करें आवेदन

भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा निदेशक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निदेशालय द्वारा द्वारा जारी पत्र
में कहा गया है कि उम्मीदवार अभ्यर्थी 24 नवंबर 2025 से आनलाइन आवेदन कर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर तक चलेगी। भर्ती के लिए सिर्फ आनलाइन आवेदन का ही आप्शन दिया गया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के मौलिक शिक्षा अधिकारी आवेदन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

UP Teacher Recruitment : एनआईसी के पोर्टल से होंगे आवेदन

बेसिक शिक्षा निदेशालय इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से सरल और पारदर्शी बनाना चाहता है। इसलिए विभाग द्वारा आवेदन प्रक्रिया भी एनआईसी के पोर्टल के माध्यम से करवाई जा रही है। आवेदन के दौरान उम्मीदवार को सिर्फ पंजीकरण, शैक्षिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र, जरूरी होने पर श्रेणी प्रमाण पत्र, परीक्षा का रोल नंबर, फोटो के साथ हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। ऐसे में पोर्टल का सिस्टम आटोमेटिक ही परिणाम आधारित मेरिट और पात्रता के आधार पर जांच करेगा। यह पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी और मानवीय भूल की संभावना नहीं रहेगी। इसक बाद सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 दिसंबर चयन सूची जारी की जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा पूरी प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की बंपर भर्ती
उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की बंपर भर्ती

UP Teacher Recruitment : जिलों से मिलेंगे नियुक्ति पत्र

पूरी प्रक्रिया होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। यह प्रक्रिया जिला स्तर पर होगी। अगलीे साल जनवरी महीने तक यह प्रकिया पूरी होने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों को चयन हो जाएगा, उनको स्कूलों का आबंटन करने के लिए भी विकल्प मांगें जाएंगे। यह प्रक्रिया 26 से 30 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद अधिकारी विद्यालय आवंटन के साथ्ज्ञ चयनित उम्मीदवारों की सूची मुख्यालय को भेजेंगे। 10 जनवरी तक सत्यापन करवाया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत ही 11 जनवरी से 15 जनवरी तक दस्तावेजों की जांच करवाई जाएगी। 20 जनवरी तक पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

संस्था प्रबंधन द्वारा नियुक्ति पत्र 30 जनवरी को जारी करके 15 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण कराना होगा। विद्यालय में नियुक्त अभ्यर्थियों के सभी अभिलेखों का सत्यापन विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराने की तिथि से एक महीने के अंदर करना होगा। बेसिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि विभाग ने वेबसाइट पर भी इससे जुड़ी पूरी सूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे पढ़कर फिर आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button