Vitamin deficiency : ठंड ज्यादा लगती है तो शरीर में है इस विटामीन की कमी

यहां जानें शर्दी में गर्मी के लिए क्या खाएं

Vitamin deficiency : सर्दियों का सीजन चल रहा है तो जाहिर सी बात है कि सभी को ठंड महसूस हो रही होगी। लेकिन अगर आपको दूसरों से ज्यादा ठंड लग रही है और हाथ-पैर हमेशा बर्फ जैसे रहते हैं या ठंड बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती, तो यह आपके शरीर के अंदर किसी न्यूट्रिएंट की कमी का मैसेज भी हो सकता है। जानें यहा एक्सपर्ट की सलाह से इसको कैसा पूरा करे और शरीर को कैसे गर्म करें।

एक्सपर्ट के अनुसार आयरन की कमी सबसे बड़ा कारण है, जिसकी वजह से शरीर में ठंडक बढ़ जाती है। आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिससे शरीर में खून के तहत ऑक्सीजन की सप्लाई घट जाती है। इससे मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और शरीर कम गर्मी उत्पन्न कर पाता है। ऐसे लोग अक्सर थकान और सांस फूलने जैसी समस्याएं भी महसूस होती है

Vitamin deficiency: If you feel very cold, then there is a deficiency of this vitamin in the body.

Vitamin deficiency : आयरन की कमी को पूर्ण करने के लिए खाए ये?

विशेषको के मुताबिक डाइट में आयरन से भरपूर चीजें शामिल करें जैसे पालक, चना, गुड़, खजूर आदि। आयरन के साथ विटामिन C लेना भी अवश्य है ताकि शरीर इसे अच्छे से अवशोषित कर सके। दरअसल, विटामिन B12 (vitamin deficiency) भी शरीर में खून बनाने और ऑक्सीजन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से शरीर की हीट जनरेट करने की क्षमता कम हो जाती है और हाथ-पैर ठंडे रहने लगते हैं। इसके साथ झनझनाहट, थकान, भूलने की समस्या जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

Vitamin deficiency : खाने में क्या लें?

विटामिन (vitamin deficiency) की कमी को पूर्ण करने के लिए दूध, दही, पनीर, चीज, अंडे और नॉन-वेज (चिकन, फिश, रेड मीट) B12 के अच्छे स्रोत हैं। जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सबसे कॉमन और गंभीर समस्या है जिसकी वजह से अचानक बहुत ठंड लगने लगती है। थायरॉयड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। इसकी कमी होने पर शरीर का तापमान बनाए रखना कठिन हो जाता है।

वजन बढ़ना, बाल झड़ना, थकान और ठंड बढ़ना इसके मुख्य लक्षण हैं।थायरॉयड के लिए आयोडीन और सेलेनियम बहुत अवश्य हैं। आयोडाइज्ड नमक, मछली, दही, पनीर, ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीज और बाजरा जैसी चीजें डाइट में शामिल करें। साथ ही, डॉक्टर की सलाह से थायरॉयड की दवा लेना बेहद अवश्य है।

डिस्कलेमर : ध्यान दे, इस तरह आपके शरीर में समस्या आती है, तो कृप्या डॉक्टर तथा मेडिकल में अपनी जांच अवश्य करवाएं और अपने उच्च इलाज के लिए दवाईयां लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button