cet result 2025 : सीईटी रिजल्ट से नहीं संतुष्ट तो इस लिंक पर करें आपत्ति दर्ज, देखें पूरी जानकारी

CET तो क्लीयर लेकिन अभी फाइनल मेरिट लिस्ट होगी तैयार

cet result 2025 : हरियाणा में HSSC द्वारा रात को एक बजे सीईटी ग्रुप C का रिजल्ट घोषित कर दिया। वहीं कुछ परीक्षार्थी अपने रिजल्ट से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए HSSC ने ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक जारी किया है, जिस पर परीक्षार्थी अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इस पर विभाग द्वारा उचित समाधान का प्रयास किया जाएगा। वहीं HSSC CET रिजल्ट के बाद अब आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी, ये भी हम आपको बता देते हैं।

cet result 2025 : कौन की शिफ्ट का हुआ नार्मलाइजेशन

HSSC द्वारा दो शिफ्ट के एग्जाम को परीक्षार्थियों ने मुश्किल बताया था। इस पर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने नॉर्मलाइजेशन का फार्मूला अपनाते हुए 26 तारीख की सुबह और 27 तारीख की शाम की शिफ्ट वालों के 5 से 7 अंकों का लाभ दिया है तो वहीं 26 तारीख की शाम और 27 तारीख की सुबह की शिफ्ट वालों को 5 से 7 अंकों का नुकसान हुआ है।

CET Result 2025 If you are not satisfied with the CET result, then file your objection on this link, see complete details
CET Result 2025 If you are not satisfied with the CET result, then file your objection on this link, see complete details

cet result 2025 : रिजल्ट को लेकर आपत्ति तो यहां दर्ज करवाएं आपत्ति

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि CET परिणाम को लेकर यदि किसी उम्मीदवार को कोई भी आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्ति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर दे सकते है।

Grievance Link : https://cet2025groupc.hryssc.com/

cet result 2025 : CET क्वालीफाई करने परीक्षार्थियों के लिए अब आगे क्या होगा

CET क्वालीफाई करने वाले परीक्षार्थियों की मेरिट लिस्ट बनेगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अगले तीन सालों के लिए हरियाणा में ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अब HSSC फाइनल मेरिट लिस्ट 2025 तैयार करेगा। इस मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार की रैंकिंग उनके सीईटी स्कोर, कैटेगरी रिजर्वेशन और कुछ खास पदों के लिए तय की गई अन्य पात्रता मानदंडों के आधार पर होगी। इसके तहत सबसे पहले CET लिखित परीक्षा, इसके बाद CET स्कोर के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और लास्ट में मेडिकल जांच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button