Dhurandhar movie : कमाई की धुरंधर बनी रणवीर सिंह की फिल्म
27 करोड़ रुपये से शुरू हुई कमाई, छावा और सैंयारा से मुकाबला
Dhurandhar movie : एक दिन पहले ही रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म कमाई को लेकर काफी चर्चा में है। पहले दिन 27 करोड़ रुपये के साथ शुरूआत करने वाली धुरंधर फिल्म से कमाई की तुलना छावा और सैंयारा जैसी फिल्मों के साथ की जा रही है। फिल्म ने शुरूआत में ही शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में फिल्म समीक्षकों का कहना है कि फिल्म कमाई के मामले में नए रिकार्ड बना सकती है।
रणवीर सिंह की यह फिल्म 6 साल बाद आई है, जिसमें वे बतौर लीड हीरो काम कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म के मुंबई में 24 घंटे शो चलेंगे। फिल्म की मांग काफी बढ़ रही है। इसके चलते यह फैसला लिया गया है। क्योंकि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने पहले ही दिन बाक्स आफिस पर धमाल कर दिया है। इस फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही जहां दर्शकों की प्रशंसा पाई है, वहीं शुरूआत ही 27 करोड़ रुपये से की है।
वहीं समीक्षकों की नजर भी धुरंधर की कमाई पर लगी हुई हैं। इस साल छावा और सैंयारा जैसी फिल्में बालीवुड में हिट रहीं हैं। ऐसे में यह देखा जाना है कि धुरंधर फिल्म इन फिल्मों का मुकाबला करती है या इनसे आगे निकलती है। 2025 में हिंदी फिल्म की बात की जाए तो यह सबसे बड़ी शुरूआत में से एक है। बेशक फिल्म ने शानदार शुरूआत की है, लेकिन छावा फिल्म का मुकाबला पहली कमाई नहीं कर पाई है। हालांकि फिल्म निर्माताओं को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में फिल्म की आय काफी बढ़ेगी। यह देखने वाली बात है कि फिल्म प्रदर्शन कैसा रहेगा।
Dhurandhar movie : एनसीआर दिल्ली में फिल्म का जबरदस्त प्यार
जहां एक ओर धुरंधर फिल्म ने रिलीज होने के पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं लेकिन खास बात यह रही कि दिल्ली एनसीआर में फिल्म को बहुत प्यार मिला है। इस क्षेत्र में फिल्म को सबसे अधिक 40 प्रतिशत की आक्यूपेंसी मिली है। इसके अलावा मुंबई, पुणे, जयपुर, लखनऊ, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और भोपाल में भी खासी पसंद की गई है। इससे साफ है कि फिल्म किसी एक क्षेत्र में नहीं पूरे देश में छाई हुई है।
फिल्म को मुंबई में 34 प्रतिशत आक्यूपेंसी मिली। पुणे के सिनेमा घरों में 35 प्रतिशत, जयपुर में 40 प्रतिशत, लखनऊ में 40 प्रतिशत और भोपाल में 29 प्रतिशत तक आक्यूपेंसी पहुंच गई है। इसके अलावा बात करें दक्षिण भारत की तो चेन्नई व हैदराबाद में 34 प्रतिशत आक्यूपेंसी रही। बेंगलुरू में 35 प्रतिशत आक्यूपेंसी धुरंधर फिल्म की रही। इससे साफ है कि धुरंधर फिल्म की मांग काफी बढ़ रही है। इसके चलते ही मुंबई में फिल्म को सिनेमा घरों में 24 घंटे चलाने का फैसला किया है। रात दो बजे से लेकर सुबह 6 बजे भी फिल्म दिखाई जा रही है। कई सिनेमा घरों में फिल्म के 8 शो तक चल रहे हैं।

Dhurandhar movie : शानदार स्टोरी व कास्ट
धुरंधर फिल्म की कहानी और इसकी स्टार कास्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी कहानी 2000 के दशक के शुरुआती दौर में पाकिस्तानी पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह एक जासूसी थ्रिलर है। इसमें रणवीर एक भारतीय जासूस की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वे ल्यारी गिरोहों को समाप्त करता है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी जैसे अभिनेता काम कर रहे हैं।
Dhurandhar movie : दूसरे पार्ट की भी तैयारी
हालांकि फिल्म का पहला भाग अभी रिलीज ही हुआ है, लेकिन इसके साथ ही दूसरे पार्ट की भी तैयारी शुरू हो गई है।
यह फिल्म 3 घंटे 34 मिनट की है। धुरंधर का दूसरा पार्ट अगले साल 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा। वहीं पहले भाग से निर्माताओं को उम्मीद है कि एक सप्ताह में यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो सकती है।










