Railway News : वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल बदला, यहां देखें नया टाइमटेबल

Railway News Vande Bharat : भारतीय रेलवे बोर्ड नें वंदेभारत ट्रेन के टाइम को लेकर अपडेट दी है। दरअसल् बता दें कि, नजीबाबाद-सहारनपुर रेलखंड से गुजरने वाली नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन में बड़ा चेंज किया गया है। 8 नवंबर को लखनऊ–सहारनपुर रूट पर उद्घाटन के बाद ट्रेन संचालन स्टार्ट नहीं हो पाया था। अब रेलवे बोर्ड ने इसका रूट संशोधित करते हुए सहारनपुर से गोमतीनगर तक चलाने का फैसला लिया है।

रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर. नीलम द्वारा जारी नए टाइमटेबल के अनुसार ट्रेनों का टाइम इस प्रकार हैः-

  • ट्रेन संख्या 26503 वंदे भारत सहारनपुर से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी।
  • नजीबाबाद- सुबह 6:25 रवाना होगी।
  • मुरादाबाद–सुबह 8:00 रवाना होगी।
  • गोमतीनगर आगमन- दोपहर 2:05 बजे संचालन पर होगी।

वापसी यात्रा का टाइम (Vande Bharat train Railway News)

  • ट्रेन संख्या 26504 वंदे भारत गोमतीनगर से अपराहन 3:10 बजे वापसी करेगी।
  • मुरादाबाद-रात्रि 8:35, नजीबाबाद-रात्रि 9:54 बजे वापसी करेगी।
  • सहारनपुर पहुंचने का समय – रात्रि 11:50 बजे वापसी करेगी।

Railway News : इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

बता दें कि, नई वंदे भारत ट्रेन में कई प्रमुख शहरों को ठहराव सूची में शामिल किया गया है। रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सितारगंज जंक्शन, सितारगंज सिटी, सीतापुर, डालीगंज। डालीगंज जंक्शन को नया ठहराव मिला है। रेलवे ने जल्द ही ट्रेन का संचालन किस तारिख से शुरू होगा, इसको लेकर घोषणा करेगा।

Railway News : पटना से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

वहीं दूसरी तरफ रेलवे बोर्ड की सूचनाओं के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर का परिचालन नई दिल्ली-राजेंद्रनगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस की भांति पर किया जाएगा। पाठकों को बता दें कि, इसे सफ्ताह में छह दिन चलाने की नियोजना है। पटना से यह ट्रेन शाम के समय राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलेगी और अगली सुबह दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में इसका टाइम भी तेजस राजधानी की ही तरह रहेगा। दानापुर मंडल ने भी क्लियर किया है की इस माह के अंत तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button