Indigo Crisis : फ्लाइट्स बाधित हुई तो रेलवे ने संभाला मोर्चा, चलाई अतिरिक्त ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की बड़ी पहल

Indigo Crisis : पिछले दो दिन से इंडिगो एयरलाइन की उड़ान प्रभावित हो रही हैं। इसके चलते बीच रास्ते फंसे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। रेलवे ने अतिरिक्त विशेष ट्रेन चला कर यात्रियों को राहत पहुंचाने का काम किया है। विशेष ट्रेन चलाने के बाद भी लोगों को रेलगाड़ियों में जगह नहीं मिल रही है। कुछ ट्रेनों में देखते ही देखते सभी सीट बुक हो कर वेटिंग शुरू हो गई।

रविवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट इंडिगो एयलाइन की उड़ान रद्द रही। इसके चलते भारतीय रेल ने मोर्चा संभालते हुए व्यवस्था बनाने का काम किया है। भारतीय रेलवे ने शनिवार को ही 89 विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इसके बाद यह विशेष ट्रेन तीन दिनों में 100 से अधिक यात्राओं को कवर कर लोगों को राहत देंगी। इसके लिए देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, पुणे, हावड़ा और हैदराबाद में यात्रियों को राहत देने के लिए सेवा शुरू की गई है।

इसकी कड़ी में सेंट्रल रेलवे ने 14 विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन पुणे, बेंगलुरु, हजरत निजामुद्दीन, मडगांव, लखनऊ, नागपुर, गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक यात्रियों को पहुंचाने का काम करेंगी। इन ट्रेन का संचालन 6 से 12 दिसंबर तक किया जाएगा। वहीं बात की जाए दक्षिण -पूर्व रेलवे की तो इस सेक्शन द्वारा सांत्रागाची से येलाहंका, हावड़ा से मुंबई CSMT और चेरलापल्ली से शालिमार के बीच रेल गाड़ी परिचालन किया जा रहा है।

यह सेवा 6 दिसंबर को शुरू हो चुकी है और 9 दिसंबर तक चलेगी। दक्षिण-केंद्र रेलवे (South Central Railway) द्वारा भी 6 दिसंबर को चेरलापल्ली से शालीमार, सिकंदराबाद से चेन्नई इग्मोर और हैदराबाद से मुंबई LTT तक तीन विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया गया।

इसके साथ ही पूर्व रेलवे द्वारा नई दिल्ली, हावड़ा, सीलदाह और मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन लाई जा रही हैं। यह ट्रेन भी 9 दिसंबर तक चलाई जाएंगी। वहीं पश्चिम रेल द्वारा मुंबई सेंट्रल – भिवानी, मुंबई सेंट्रल – शकुर बस्ती और बांद्रा टर्मिनल – दुर्गापुरा के बीच सात स्पेशन ट्रेन चलाई जा रही हैं। हालांकि गोरखपुर से अतिरिक्त रेल सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सेवा 7 से 9 दिसंबर के बीच आनंद विहार टर्मिनल एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक रहेगी। रेलवे ने विशेष रूप से बिहार के यात्रियों को देखते हुए पूर्वी मध्य रेलवे पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल तक रेल गाड़ी चलाई जा रही हैं। यह सेवा 6 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 9 दिसंबर जारी रहेगी।

फ्लाइट्स बाधित हुई तो रेलवे ने संभाला मोर्चा
फ्लाइट्स बाधित हुई तो रेलवे ने संभाला मोर्चा

Indigo Crisis : लखनऊ आने वाली उड़ानों पर असर

गौरतलब है कि लखनऊ एयरपोर्ट से इंडिगो की दोपहर तक 24 उड़ान रद्द कर दी गई थी। इनमें ज्यादात उड़ान सुबह के समय की रही, जिनमें छह से 11 और दोपहर 3:30 से शाम 7:30 बजे की हैं। हालांकि दोपहर के समय में आठ उड़ान समय पर चलाई गई। इससे पहले शनिवार रात 12:35 बजे मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-5264,सुबह छह बजे की पुणे से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-338, सुबह 6:35 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान 6ई-6350, अहमदाबाद से लखनऊ की उड़ान 6ई-6244, दिल्ली से लखनऊ की उड़ान 6ई-2107, हैदराबाद से लखनऊ की 6ई-453, हैदराबाद से लखनऊ की उड़ान 6ई-6253, रायपुर से लखनऊ की उड़ान 6ई-6522, पटना पटना से लखनऊ 6ई-925, दिल्ली-लखनऊ 6ई-2159, दम्माम से लखनऊ 6ई-098 और दिल्ली से लखनऊ की उड़ान 6ई-6018 रद्द रही थी। इसके साथ ही लखनऊ से विभिन्न शहरों को जाने वाली हवाई सेवा भी काफी बाधित है।

Indigo Crisis : लखनऊ से अन्य शहरों को जाने वाली उड़ानों पर असर

इनमें लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या वाली 6ई-2108, अहमदाबाद जाने वाली 6ई-142, हैदराबाद को जाने वाली फ्लाइट 6ई-523, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-2026, गुवाहाटी को जाने वाली 6ई-146 लखनऊ, रायपुर जाने वाली 6ई-6521, पटना जाने वाली फ्लाइट 6ई-6902, दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-758, दिल्ली जाने वाली 6ई-515, मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई-6222, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-2292, बेंगलुरु को जाने वाली हवाई सेवा 6ई-435, हैदराबाद के लिए सेवा 6ई-6255, चेन्नई के लिए 6ई-518, चंडीगढ़ को जाने वाली फ्लाइट 6ई-6552 और लाखनऊ से पुणे जाने वाली फ्लाइट 6ई-118 को रद्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button