Farmer Loan Maafi : कर्जे के बोझ तले दबे किसानों का ब्याज होगा माफ, सरकार लाई वन टाइम सेटलमेंट योजना

Farmer Loan Maafi Scheme : हरियाणा कर्ज के बोझ तले दबे किसानों के लिए हरियाणा की नायब सैनी सरकार राहत भरी खबर लेकर आई है। जिन किसानों ने बैंक, पैक्स आदि से लोन लिया हुआ है और उसका ब्याज भुगत रहे हैं, उनके लिए ये कर्जा माफी का बढ़िया मौका है। जी हां, ऐसे किसानों के लिए सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू कर दी है।

वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement) योजना के तहत किसान केवल अपनी मूल राशि को जमा करवाते हैं तो उनका पूरा ब्याज माफ कर दिया जाएगा। 31 मार्च 2026 तक यह योजना लागू रहेगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने बजट भाषण में किसानों की पेक्सों की तरफ बकाया ऋण की समस्या के समाधान के लिए एकमुश्त निपटान योजना लाने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद सरकार ने ये योजना शुरू की है। PACS से ऋण लेने वाले किसान अगर अपने ऋण की मूल राशि समिति के खातों में जमा करवाते हैं तो उनका पूरा बकाया ब्याज माफ कर दिया जाएगा।

Farmer Loan Maafi के तहत इन किसानों को मिलेगी राहत

पैक्स से लोन लेकर ब्याज भरने वाले प्रदेश के करीब 6 लाख 81 हजार 182 किसानों और गरीब मजदूरों का 2 हजार 266 करोड़ रुपए का ब्याज माफ हो जाएगा। इतना ही नहीं, जिन किसानों की मौत हो चुकी है और उनके नाम लोन है तो ऐसे 2 लाख 25 हजार मृत किसानों के परिवार भी इस योजना के दायरे (Farmer Loan Maafi) में आते हैं और वह भी इसका लाभ उठाते हुए मूल राशि जमा करवाकर ब्याज माफ करवा सकते हैं। वन टाइम सेटलमेंट योजना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

Farmer Loan Maafi : फसल खराबा के 116 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले

अगस्त- सितंबर में बेमौसमी बारिश के कारण जिन किसानों की फसल खराब हो गई थी और सरकार ने पोर्टल के जरिए किसानों से मुआवजा के आवेदन मांगे थे, उन किसानों के खातों में मुआवजा राशि डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सैनी सरकार ने 53 हजार 821 किसानों को 116 करोड़ रुपए से ज्यादा की मुआवजा राशि जारी की गई है। एक सप्ताह तक किसानों के खातों में राशि आ जाएगी।

Farmer Loan Maafi : सबसे ज्यादा प्रभावित इन जिलों को मिली इतनी राशि

सरकार द्वारा यूं तो सबसे ज्यादा प्रभावित जिन जिलों में मुआवजा राशि भेजी है, उसका ब्यौरा दिया है। इनमें सबसे ज्यादा चरखी दादरी जिले को 23 करोड़ 55 लाख रुपए मुआवजा राशि भेजी गई है। इसके अलावा हिसार के किसानों के लिए 17 करोड़ 82 लाख और भिवानी के किसानों के लिए 12 करोड़ 1ृ5 लाख रुपए भेजे गए हैं। बाकी जिलों के लिए अभी कितनी राशि भेजी गई है, इसका ब्योरा नहीं दिया गया है। सरकार का दावा है कि एक सप्ताह के अंदर मुआवजा राशि किसानों के खातों में पहुंच जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button