Amrud Khane Ke Fayde : अमरुद एक लाभ अनेक
अमरूद में छिपा सेहत का खजाना आप भी शुरू कर देंगे दबाकर खाना
Amrud Khane Ke Fayde : आज के समय में व्यक्ति हमेशा इसी असमंस में रहता है कि क्या खाए और क्या न खाए। विशेषकर फास्ट फूड के दौर में सेहतमंद खाना खाने के लिए व्यक्ति सोचता रहता है। आइए आज हम आपको बताते हैं ऐसा खाना जो सेहत से भरपूर है। यदि आप भी अब तक इस फल को नहीं खाते थे तो यह जान कर दबा कर खाना शुरू कर देंगे। गुणों से भरपूर इस फल का नाम है अमरूद।
अमरूद का फल एक साल में दो बार आता है। एक तो बारिश के दिनों में और दूसरा सर्दियों में। बारिश वाले अमरूद में कीड़ रहता है, जबकि सर्दियों का अमरूद पूरी तरह से फ्रेश। (Health Tips) इसलिए सर्दियों में अमरूद का जम कर मजा लें और अपनी सहेत बनाएं। सर्दी के मौसम में शरीर इम्यूनिटी कुछ कम हो जाती है। पाचन भी धीमा रहता है। ऐसे में अमरूद बहुत ही काम की चीज है।
mrud Khane Ke Fayde सर्दियों के मौसम में इस फल की बाजार में भरमार रहती है। यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, गुणों से भी इतना ही भरपूर होता है। यूं कहें की शरीर के लिए यह फल वरदान से कम नहीं है। यूं तो पूरे साल अमरूद मिलता है, लेकिन मौसमी फल के अपने ही मजे होते हैं।
Amrud Khane Ke Fayde : बढ़ती है इम्यूनिटी
सर्दी के मौसम में अमरूत इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह Vitamin C का Powerhouse माना जाता है। ऐसे में सर्दियों में होने वाले सर्दी-ज़ुकाम से बचाव में भी मदद करता है। एक अमरूद में संतरे से करीब चार गुना ज़्यादा Vitamin C पाया जाता है। इसके अलावा यह बहुत ही प्रभावशाली एंटीआक्सीडेंट भी है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती और शरीर संक्रमण से बचता है। इसके अलावा यह फलस कब्ज़ में बहुत ही हितकारी है। क्योंकि अमरूद में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर (Dietary Fiber) मिलता है, ऐसे में इससे कब्ज की समस्या नहीं रहती। यह फल पेट के लिए बहुत लाभदायक है। इसके सेवन से पाचन तंत्र अच्छा रहता है और Constipation का नामोनिशान तक नहीं रहता।
Amrud Khane Ke Fayde : पोटैशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा
अमरूद में पोटैशियम और फाइबर की मात्रा भी अच्छी पाई जाती है। ऐसे में यह दिल के लिए काफी उपयोगी होता है। पोटैशियम शरीर में Blood Pressure को नियंत्रित करता है। वहीं अमरूद में प्रचूर फाइबर होता है तो इससे हानिकारक कोलेस्ट्राल नियंत्रित रहता और अच्छा कोलेस्ट्राल बढ़ाने में यह सहायक है। वहीं अमरूद का नियमित सेवन वजन को भी नियंत्रित रखता है। अमरूद के फल में कैलोरी काफी कम रहती है और फाइबर अधिक। इससे मेटाबालिज्म में वृद्धि होती है और मोटापा भी नियंत्रित रहता है।

Amrud Khane Ke Fayde : आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक
सभी को पता है कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में Vitamin A का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। ऐसे में अमरूद में भी यह तत्व काफी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आंखों की रोशनी पर अच्छा असर पड़ता है। अमरूद के सेवन से रतौंधी (Night Blindness) जैसी समस्या भी नहीं आती। इसके अलावा अमरूद का नियमित सेवन त्वचा को जवान रखता है। क्योंकि अमरूद एंटीआक्सीडेंट्स होता है, ऐसे में शरीर पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ृता है। इससे त्वचा के रेडिकल्स कम होते हैं या इनको होने से रोकता है।
वहीं अमरूद ठंडी के मौसम में ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है। खांसी होने पर अमरूद में भून कर खिलाने का प्रावधान आयुर्वेद में भी है।
Amrud Khane Ke Fayde : बीज सहित खाएं अमरूद
बेशक अमरूद का सेवन लोग करते हैं, लेकिन उनका तरीका सही नहीं होता। कुछ लोग अमरूद को छील कर या बीज निकाल कर खाते हैं। यह सही नहीं है। जो अमरूद आप खाएं व न तो अधिक पका हुआ हो और न ही अधिक कच्चा हो। इसको असानी से खाया जा सके। ऐसे अमरूद लें। बुजुर्ग लोग थोड़े पके हुए अमरूद ले सकते हैं, लेकिन इसका सेवा अधिक नहीं किया जाए। स्वाद को बढ़ाने के लिए नमक और काली मिर्च लगाकर भी अमरूद का सेवन किया जा सकता है।










