Railway : बुढ़लाडा में होगा बठिंडा सुपरफास्ट का स्पेशल ठहराव

धार्मिक समागम के चलते 19 से 30 तक रेलवे ने लिया फैसला

Railway : पंजाब के बुढलाडा में ट्रेन नंबर 20409-10 बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का 19 से 30 दिसंबर तक विशेष ठहराव किया जाएगा। इससे जींद के यात्रियों को भी फायदा होगा। यहां गुरुद्वारा ब्रह्म बुंगा साहिब डोडरा में 12 दिन तक धार्मिक समागम होगा। इसमें नाम सिमरन, कीर्तन व अमृत संचार जैसी धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

बता दें कि यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का 12 दिन तक अस्थायी ठहराव करने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 20409 सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर बुढलाडा पहुंचकर यहां दो मिनट के ठहराव के बाद बठिंडा के लिए चलेगी, जो वहां दोपहर बाद 12 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी।

Railway : ये रहेगी टाइम टेबल

वहीं ट्रेन नंबर 20410 वापसी में बठिंडा से तीन बजकर 55 मिनट पर चलेगी, जो चार बजकर 44 मिनट पर बुढलाडा पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन आगे दिल्ली की ओर जाएगी। बता दें कि आमतौर पर ट्रेन नंबर 20409 सुबह सात बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से चलती है, जो शकूबरस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक के रास्ते जींद सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर पहुंचती है।

यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन नरवाना, जाखल, मानसा के रास्ते बठिंडा पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 20410 तीन बजकर 55 मिनट पर बठिंडा से चलती है, जो नरवाना, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़ के रास्ते रात लगभग नौ बजे दिल्ली पहुंचती है। बुढलाडा में धार्मिक समागम के चलते रेलवे ने बुढलाडा में दो मिनट का ठहराव करने का निर्णय लिया है।

Railway News : यात्रियों को होगा फायदा

जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का बुढलाडा में अस्थायी तौर पर दो मिनट का ठहराव करने का निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालु समागम में पहुंच सकेंगे। यह ठहराव 19 से 30 दिसंबर तक रहेगा। ऐसे में यात्रियों को फायदा होगा। रेलवे का प्रयास है, यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button