Weather Fog : धुंध की चादर में लिपटा हरियाणा, 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी, 40 दिन का चिल्ला शुरू

Haryana Weather Fog :  देश में ठंड का आगाज हो चुका है और ऐसे में हरियाणा भी धुंध की चादर में लिपट गया है। रविवार को दिन की शुरूआत धुंध के साथ ही हुई। आज सुबह 7 बजे तक धुंध में विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम थी। वाहन लाइट जलाकर एक-दूसरे के पीछे रेंगते नजर आए। कुछ समय के लिए धुंध कम हुई लेकिन 9 बजे के करीब फिर से धुंध बढ़ गई।

मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह का पूर्वानुमान (Haryana Weather Fog ) जारी किया है। वहीं अब सर्दियों का 40 दिन का चिल्ला भी शुरू हो गया है। IMD के अनुसार हरियाणा, दिल्ली NCR में 14 और 15 दिसंबर को धुंध छाने का अनुमान है। वहीं दिन में बादल छाने की संभावना है। इसके बाद 16 और 17 दिसंबर को हवाएं चलने, धूप खिलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से 18 से 25 दिसंबर तक बीच-बीच में बादल छाएंगे और इसके चलते सुबह तथा शाम को कोहरा छाने की संभावना है लेकिन फिलहाल बारिश की संभावना नहीं बनती नजर आ रही।

Haryana Weather Fog  : गेहूं की अच्छी फसल के लिए लाभकारी है धुंध

हरियाणा में गेहूं बिजाई का काम लगभग पूरा हो चुका है और पहला पानी भी दिया जा चुका है। अगेती गेहूं में (पौंखारा) लगाना भी कुछ किसानों ने शुरू दिया है। ऐसे में अब गेहूं के लिए धुंध और ठंड की जरूरत है, ताकि पौधे की ग्रोथ बढ़िया हो सके। क्योंकि सर्दी नहीं पड़ेगी तो गेहूं एक तना  (Haryana Weather Fog) बढ़ता रहेगा और बाली जल्दी निकल आएगी। यदि सर्दी ज्यादा पड़ेगी तो गेहूं का बढ़ना बंद हो जाएगा और फुटाव शुरू हो जाएगा।

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही धुंध भी देखने को मिलेगी। इस बार बारिश ज्यादा हुई है, इसलिए अनुमान है कि सर्दी ज्यादा हो। हालांकि रात का तापमान अभी भी 3 डिग्री तक पहुंचने लगा है। एक सप्ताह तक बादलवाही बनी रहेगी लेकिन बारिश (Haryana Weather Fog ) की उम्मीद कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button