Accident in fog : सर्दी की पहली धुंध जींद में हुए कई हादसे

सहकारी समिति की बस ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर से टकराई, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी

Accident in fog : सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद इस सीजन की पहली धुंध रविवार को आई। इसके साथ ही हरियाणा प्रदेश में कई सड़क हादसे भी हुए। जींद जिला में ही सुबह-सुबह धुंध के कारण कई हादसे हो गए। इसमें काफी लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल के साथ जींद के नागरिक अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

सबसे बड़ा हादसा जींद-गोहाना रोड पर हुआ। यहां निडानी गांव के पास गोहाना की ओर से आ रही एक प्राइवेट सहकारी समिति की बस ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी की निजी बस सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कंडक्टर साइड से बस काफी बुरी तरह टूट गई। टक्कर लगने से बस के अगले हिस्से में बैठे यात्री शीशे से निकल कर बस के आगे सड़क पर आ गिरे।

Accident in fog : सड़क पर खड़ी थी ट्राली

बस के यात्रियों ने बताया कि वे गोहाना की ओर से जींद जा रहे थे। जब बस निडानी गांव के पास पहुंची तो यहां एक ईंट भट्ठे के पास ही ईंटों से भरी ट्राली को सड़क पर खड़ा किया गया था। धुंध के कारण यह ट्राली बस चालक को नहीं दिखी और इसमें सीधी टक्कर हो गई। जैसे ही टक्कर हुई बस के आगे के हिस्से में बैठे यात्रियों के साथ बस चालक को भी चोट आई। यात्रियों के अनुसार रविवार होने के कारण बस में यात्रियों की संख्या काफी कम थी। कार्य दिवस होने पर यह दुर्घटना बड़ी हो सकती थी।

एक यात्री ने बताया कि बस भी नियंत्रित गति में रही, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली रैली में जा रही बस की टक्कर भी एक निजी गाड़ी से हो गई। हालांकि इसमें कोई भी चोटिल नहीं हुआ। वहीं जींद शहर में पुराने बस स्टैंड के पास लाल बत्ती पर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। इसमें भी जान माल की हानि नहीं हुई। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर भी दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। इसके कारण राजमार्ग पर वाहनों को निकालने में काफी दिक्कत हुई।

Accident in fog : डायल 112 से मिली सहायता

दुर्घटना के बाद यात्रियों ने सहायता के लिए डायल 112 को फोन किया। इसके बाद पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हालांकि इससे पहले ही कई घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। कम गंभीर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। यात्रियों के अनुसार ट्राली सड़क पर खड़ी होने के कारण हादसा हुआ है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यहां व्यवस्था बनाई। सड़क पर दुर्घटना होने के कारण अन्य वाहन भी रूक गए। इसके कारण दूसरे आने वाले वाहनों को निकालने में काफी दिक्कत हुई। वहीं पुलिस ने बताया कि बस में सवार करीब 7 लोगों को चोट आई है, लेकिन सभी जोखिम से बाहर हैँ।

सर्दी की पहली धुंध जींद में हुए कई हादसे
सर्दी की पहली धुंध जींद में हुए कई हादसे

Accident in fog : 2 मीटर से भी कम दृश्ता

रविवार को धुंध सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा धुंध भी बढ़ती गई। सुबह 11 बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध का असर रहा। वहीं शहरी क्षेत्र में 10 बजे तक धुंध छाई रही। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक दृश्यता करीब दो मीटर ही रही। इसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हालांकि दोपहर तक धुंध से राहत मिली। धुंध रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।

Accident in fog : धुंध में दुर्घटना रोकने के लिए बरतें सावधानी

वहीं धुंध के मौसम में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके लिए हर किसी को सावधानी बरतनी चाहिए। विशेष कर सड़क पर वाहन खड़े नहीं करें। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लाइट या टेप जरूर लगाएं। गति सीमा को नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें। ऐसा कर दुर्घटनाओं को रोक जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button