Gold Silver Price : सोने की कीमतों में गिरावट, देखें आज के सोना-चांदी के भाव
16 December Gold Silver Price : देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। कीमतें हल्की सी नीचे आती हैं लेकिन इसके बाद लंबी छलांग लगाते हुए ऊपर की ओर जा रही हैं। आज यानि 16 दिसंबर 2025 को देश भर में सोने का भाव क्या है और चांदी का भाव क्या है, इसके बारे में बता देते हैं। हालांकि इनकी कम-ज्यादा कीमतों का देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि 16 दिसंबर को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट हुई है। सुबह 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1 लाख 33 हजार 249 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो सोमवार को 1 लाख 33 हजार 452 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,37,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जो अब तक का सर्वाधिक है। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।
आज का सोने का भाव (16 December Gold Silver Price in Hindi)
- सोने की शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 133249 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 132715 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 122056 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 99937 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 77951 रुपये प्रति 10 ग्राम
Today Silver Price : आज का चांदी का भाव
देश की विभिन्न वेबसाइटों पर चांदी का भाव 2 लाख रुपए को क्रॉस कर गया है। इंडियन वेबसाइट बुलियन के अनुसार आज यानि 16 दिसंबर को चांदी का भाव 1 लाख 97 हजार 840 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। स्टार्लिंग का चांदी, जिसमें शुद्धता 925 की होती है, इसका भाव 1 लाख 83 हजार रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।










