Railway Special Train : दिल्ली से बिहार के पटना तक चलेंगी 62 स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी टाइमटेबल
छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिया फैसला
Railway Special Train : दिवाली के बाद छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 62 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें दिल्ली से बिहार के पटना के बीच चलेंगी और इनका रास्ते में कई स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। आइए दिल्ली से पटना के बीच की सभी ट्रेनों का नंबर और टाइम टेबल बता देते हैं।
छठ पर्व पर आगरा मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया कि जिन 62 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, उनमें दिल्ली, मुंबई, बांद्रा टर्मिनल, सूरत, पटना, बनारस, सियालदह, जोधपुर सहित प्रमुख शहरों के लिए सीधी सर्विस होगी। इन ट्रेनों का दिल्ली से ईदगाह और आगरा कैंट तथा मथुरा रेलवे जंक्शन (Railway Special Train) पर भी ठहराव होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अतिरिक्त टिकट काउंटर भी लगा दिए हैं, ताकि यात्रियों को लाइनों में नहीं लगना पड़े। दूसरी तरफ हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस से भी काफी यात्री दिल्ली से पटना के लिए यात्रा कर रहे हैं।
Railway Special Train : आगरा मंडल से बिहार की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन
- 04195, शुक्रवार को आगरा कैंट से जोगबनी सुबह पांच बजे 31 अक्टूबर से 28 नवंबर तक
- 09111, रविवार को बड़ोदरा से गोरखपुर, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव सुबह 07:40, दो नवंबर से 30 नवंबर तक
- 09437, गुरुवार को गांधीनगर से सियालदाह ईदगाह स्टेशन पर ठहराव दोपहर तीन बजे 30 अक्टूबर से 13 नवंबर तक
- 09061, मंगलवार को ब्रांद्रा टर्मिनस से बरौनी, मथुरा जंक्शन पर ठहराव रात आठ बजे, 28 अक्टूबर से 25 नवंबर तक
- 09617, शनिवार को दौरई से समस्तीपुर, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव दोपहर 03:15 बजे, एक नवंबर से 29 नवंबर तक
- 04813, गुरुवार को भगत की कोठी से दानापुर, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव दोपहर तीन बजे, 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक
Railway Special Train : ये ट्रेन भी हो रही स्पेशल संचालित, देखें टाइम टेबल
- 04823, सोमवार जोधपुर से मऊ, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर ठहराव, शाम चार बजे, 27 अक्टूबर से एक नवंबर तक
- 03008, मंगलवार, खातीपुरा से हावड़ा, आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव दोपहर 12 बजे, 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक
- 03110, शुक्रवार, बड़ोदरा से कोलकाता, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव शाम 05:50 बजे, 31 अक्टूबर से 28 नवंबर तक
- 05018, सोमवार, सूरत से मऊ, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव शाम सात बजे, 27 अक्टूबर से तीन नवंबर तक
- 19623, शनिवार दरभंगा से मदार जंक्शन, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव दोपहर 02:55 बजे साप्ताहिक ट्रेन
- 04831, रविवार, जोधपुर से पटना, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव दोपहर दो बजे दो नवंबर
- 05034, रविवार, बांद्रा टर्मिनस से बरहनी ईदगाह स्टेशन पर ठहराव शाम सात बजे, दो नवंबर से 30 नवंबर
- 09431, रोजाना साबरमती से बेगूसराय ईदगाह स्टेशन पर ठहराव शाम 05:50, 28 अक्टूबर से।










