950 women police recruitment : खुशखबरी… हरियाणा में 950 पदों पर होगी महिला पुलिस की भर्ती

15 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत की जाएगी महिला पुलिसकर्मियों की संख्या

950 women police recruitment : हरियाणा में जल्द ही 950 पदों पर महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसमें से 550 पदों पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मंजूरी भी दी जा चुकी है। वहीं सरकार ने प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 15 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की योजना बनाई है। ऐसे में पहले 550 पदों पर भर्ती होगी और इसके बाद बाकी पदों पर भर्ती की जाएगी।

सोमवार को पंचकूला में हुए विकसित भारत-सुरक्षा आयाम राज्य स्तरीय सुरक्षा सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशे के खिलाफ और भी ठोस कदम उठाने व जागरूकता की जरूरत है। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपेरशन हाट स्पाट की भी उन्होंने सराहना की। पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

950 women police recruitment : मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का काम केवल अपराध नियंत्रण का ही नहीं है। बल्कि आम नागरिक के मन में सुरक्षा और न्याय का विश्वास पैदा करने का काम भी है। हाट स्पाट डोमिनेशन अभियान के तहत 12 दिन में 2 हजार से अधिक अपराधी पकड़े गए हैं। वहीं आपरेशन ट्रैक टाउन अभियान में अब 23 दिन में 7 हजार 587 अपराधियों को पकड़ा गया है। इस दौरान साथ ही 168 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति भी पुलिस द्वारा जब्त की गई है।

950 women police recruitment : 5750 पुलिसकर्मियों की भर्ती

इस दौरान गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित महानिदेशक, महानिरीक्षक में रखी गई 108 सिफारिशों में से लगभग सभी लागू की गईं। इस वर्ष 107 सिफारिशें रखी गई हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 15 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक करने की घोषणा की है। सरकार ने 550 अतिरिक्त महिला कांस्टेबल की भर्ती की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। विभाग में 5750 पुलिसकर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इनमें से 950 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

हरियाणा में 950 पदों पर होगी महिला पुलिस की भर्ती
हरियाणा में 950 पदों पर होगी महिला पुलिस की भर्ती

950 women police recruitment : सात नए महिला पुलिस थाने

हालांकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले ही पुलिस में महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने की बात कह चुके हैं। इसके तहत सात नए महिला थाने भी बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने विभाग में जल्दी ही छह हजार पदों पर भर्ती करने की बात कही थी। इनमें से 1,250 पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सात नये महिला पुलिस थानों की स्थापना की जाएगी। फिलहाल हरियाणा प्रदेश में 33 महिला पुलिस थाने हैं। विभिन्न जिलों में नए थानों की स्थापना की प्रक्रिया जारी है। महिला हेल्प डेस्क और फील्ड में बढ़ी तैनाती ने महिलाओं की पुलिस तक पहुंच को आसान बनाया है, जिससे शिकायतों के निपटान में तेजी आई है।

950 women police recruitment : विकास के लिए मजबूत कानून व्यवस्था जरूरी

विकसित भारत-सुरक्षा आयाम विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय सुरक्षा सम्मेलन की में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों, कमिश्नरों, पुलिस अधीक्षकों, भारत सरकार के प्रतिनिधियों सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का यह स्पष्ट विश्वास है कि विकास की गति तभी निरंतर हो सकती है जब राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत और निष्पक्ष हो।

निवेश, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास की हर बड़ी पहल की सफलता सीधे तौर पर पुलिस की दक्षता, ईमानदारी और पेशेवर क्षमता से जुड़ी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आप केवल कानून के संरक्षक नहीं, राज्य में सुशासन, सामाजिक स्थिरता की मजबूत आधारशिला भी हैं। इस अवसर पर उन्होंने फील्ड में दिन रात काम कर रहे हरियाणा पुलिस के प्रत्येक जवान तथा अधिकारी के साहस, समर्पण और अनुशासन की सराहना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button