Haryana Govt Holidays : हरियाणा में सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी

होली 4 मार्च को 8 नवंबर को मनेगी दिवाली

Haryana Govt Holidays : नया साल शुरू होने वाला है, इससे पहले हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। सरकारी कैलेंडर के अनुसार साल में 124 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं 104 शनिवार व रविवार मिला कर छुट्टियां बन रही हैं। हालांकि छुट्टियों में कुछ वृद्धि हो सकती थी, लेकिन 8 सरकारी राजपत्रित छुट्टियां शनिवार व रविवार को आ रही हैं। इसके कारण छुट्टियां की संख्या कम हो रही है।

नया साल शुरू होते ही इस साल में आने वाली सरकारी छुट्टियां का हर किसी को इंतजार रहता है। इसके अनुसार ही हर व्यक्ति अपने कार्यक्रम भी तय करता है। शादी समारोह से लेकर दोस्तों या परिवार के साथ घूमने तक की योजना बनाई जाती है। अब सरकारी छुट्टियाें का कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

ऐसे में इस सरकारी कलैंडर अनुसार आप भी आने वाले साल में आप भी अपने कार्यक्रम निर्धारित कर सकते हैं। इस साल में कई ऐसे दिन भी आएंगे, जिनमें एक साथ कई छुट्टियां भी बन रही हैं। यह दिन सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के लिए भी बेहद खास होने वाले हैं।

अलग-अलग श्रेणी में राजपत्रित छुट्टियां के साथ आरएच व विशेष दिनों की छुट्टियां भी शामिल हैं। आने वाले साल 2026 में होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि दिवाली 8 नवंबर को होगी। सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार कुल 13 रिस्ट्रिक्टेड हालिडेज रहेंगे। सरकारी कर्मचारी साल में 3 रिस्ट्रिक्टेड हालिडे लेने के लिए स्वतंत्र है। इनमें से अब सरकारी कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार आरएच का चयन कर सकता है। सरकारी कैलेंडर के अनुसार कुल 137 दिन छुट्टियां घोषित की गई हैं। ऐसे में वर्ष 2026 के 365 दिन में से सरकारी कामकाज 228 होगा।

Public Holiday 2026 : सरकारी कैलेंडर में घोषित की गई छुट्टियां

26 जनवरी, सोमवार- गणतंत्र दिवस, 4 मार्च, बुधवार- होली, 21 मार्च, शनिवार- ईद-उल-फितर, 26 मार्च, गुरुवार- राम नवमी, 31 मार्च, मंगलवार- महावीर जयंती, 3 अप्रैल, शुक्रवार- गुड फ्राइडे, 1 मई, शुक्रवार- बुद्ध पूर्णिमा, 27 मई, बुधवार- बकरीद 26 जून, शुक्रवार- मुहर्रम, 15 अगस्त, शनिवार- स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त, बुधवार- ईद-ए-मिलाद, 4 सितंबर, शुक्रवार- जन्माष्टमी, 2 अक्टूबर, शुक्रवार- गांधी जयंती, 20 अक्टूबर, मंगलवार- दशहरा, 8 नवंबर, रविवार- दिवाली, 24 नवंबर, मंगलवार- गुरु नानक जयंती, 25 दिसंबर, शुक्रवार- क्रिसमस।

हरियाणा में सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी
हरियाणा में सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी

Haryana Govt Holidays : यह रहेंगी रिस्ट्रिक्टेड हालिडे

1 जनवरी, गुरुवार- न्यू ईयर, 3 जनवरी, शनिवार- हजरत अली जन्मदिन, 14 जनवरी, बुधवार- मकर संक्रांति, 14 जनवरी, बुधवार- पोंगल/माघ बिहू, 23 जनवरी, शुक्रवार- बसंत पंचमी, 1 फरवरी, रविवार- गुरु रविदास जयंती, 12 फरवरी, गुरुवार- स्वामी दयानंद जयंती, 15 फरवरी, रविवार- महाशिवरात्रि, 19 फरवरी, गुरुवार- शिवाजी जयंती, 3 मार्च, मंगलवार- होलिका दहन, 3 मार्च, मंगलवार- डोल यात्रा 19 मार्च, गुरुवार- गुडी पड़वा/उगादी, 20 मार्च, शुक्रवार- जुमात-उल-विदा, 5 अप्रैल, रविवार- ईस्टर, 14 अप्रैल, मंगलवार- वैसाखी, 15 अप्रैल, बुधवार- वैसाखादी/बिहू, 9 मई, शनिवार- रवींद्रनाथ टैगोर जयंती, 16 जुलाई, गुरुवार- रथ यात्रा, 15 अगस्त, शनिवार- पारसी नववर्ष, 26 अगस्त, बुधवार- ओणम, 28 अगस्त, शुक्रवार- रक्षाबंधन, 14 सितंबर, सोमवार- गणेश चतुर्थी, 18 अक्टूबर, रविवार- सप्तमी, 19 अक्टूबर, सोमवार- महाष्टमी, 20 अक्टूबर, मंगलवार- महानवमी, 26 अक्टूबर, सोमवार- वाल्मीकि जयंती, 29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ, 8 नवंबर, रविवार- नरक चतुर्दशी, 9 नवंबर- सोमवार- गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर, बुधवार- भाई दूज, 15 नवंबर, रविवार- छठ पूजा, 24 नवंबर, मंगलवार- गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस, 23 दिसंबर, बुधवार- हज़रत अली जन्मदिन, 24 दिसंबर, गुरुवार- क्रिसमस।

Haryana Govt Holidays : वीकएंड के साथ जुड़ रही छुट्टियां कर्मचारियों की मौज

सरकारी कलैंडर के अनुसार कुछ छुट्टियां शुक्रवार या सोमवार को आ रही है। ऐसे में शनिवार व रविवार को छुट्टी होने के कारण एक साथ तीन-तीन छुट्टियां होंगी। जैसे 26 अक्टूबर सोमवार को वाल्मीकि जयंती की छुट्टी रहेगी। इसके साथ शनिवार व रविवार की छुट्टी जोड़ी जा सकती है। 14 सितंबर सोमवार को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है। 9 नवंबर को सोमवार है और यह दिन गावर्धन पूजा के लिए रिस्ट्रिक्टेड हालिडे में शामिल है। इसी प्रकार 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन की आरएच है। 25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस की राजपत्रित छुट्टी है। इसके साथ शनिवार व रविवार की छुट्टी जुड़ रही है। बसंत पंचमी की छुट्टी 23 जनवरी को है। यह छुट्टी शुक्रवार के दिन है और इसके साथ शनिवार व रविवार की छुट्टी जुड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button